रोहित शर्मा-यशस्वी जायसवाल की शानदार पार्टनरशिप को देख फैंस को आई वसीम जाफर और सहवाग की याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा-यशस्वी जायसवाल की शानदार पार्टनरशिप को देख फैंस को आई वसीम जाफर और सहवाग की याद

रोहित शर्मा-यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने इतिहास रचा और वेस्टइंडीज में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप कर डाली।

Yashasvi Jaiswal & Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Yashasvi Jaiswal & Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 150 रन बनाए। वहीं पहले दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत की।

बता दें कि दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त कप्तानी पारी खेलते हुए लंबे समय बाद शतक जड़ा। वहीं भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने भी बेहतरीन पारी खेली। दरअसल उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ ही यशस्वी जयसवाल ने अपना नाम खास लिस्ट में दर्ज करा ली।

दरअसल उन्होंने सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, लाला अमरनाथ, शिखर धवन, रोहित शर्मा और कई अन्य भारतीय दिग्गजों की उस लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाए था। बता दें यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 229 रनों की भी पार्टनरशिप की।

फैंस ने की रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की पार्टनरशिप की जमकर तारीफ 

दोनों बल्लेबाजों के शानदार पारी की बदलौत भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना सकी। दूसरे दिन खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल 143 रन बनाकर नाबाद लौटे तो वहीं रोहित शर्मा ने 221 गेंदों पर 103 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कराया।

दरअसल इस जोड़ी ने इतिहास रचा और वेस्टइंडीज में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप कर डाली। बता दें इससे पहले साल 2006 में वसीम जाफर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने सेंट लूसिया में 159 रन जोड़े थे लेकिन 17 साल बाद अब रोहित और यशस्वी की जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट्स : 

 

यहां पढ़ें : यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी पर आकाश चोपड़ा की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- मुझे ज्यादा आश्चर्य नहीं होगा अगर यह खिलाड़ी…..

close whatsapp