MLC 2023: फाफ डु प्लेसिस की सुपर किंग्स में वापसी पर फैंस के बीच दौड़ पड़ी उत्साह की लहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

MLC 2023: फाफ डु प्लेसिस की सुपर किंग्स में वापसी पर फैंस के बीच दौड़ पड़ी उत्साह की लहर

टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) 14 जुलाई को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने MLC 2023 अभियान की शुरुआत करेगी।

Faf Du Plessis. (Image Source: TSK Twitter)
Faf Du Plessis. (Image Source: TSK Twitter)

टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के पहले संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज का सुपर किंग्स के साथ गहरा और काफी पुराना नाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई टीम का साथ छूट जाने के बाद भी और गहरा होते जा रहा है। फाफ डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (JSK) के कप्तान हैं, और अब सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) की कप्तानी भी दिग्गज बल्लेबाज को सौंपी है।

टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) ने इस रोमांचक खबर की घोषणा बेहद शानदार वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर की है। इस वीडियो में एक प्रशंसक की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में मेन इन येलो के लिए डु प्लेसिस को पीली जर्सी पहने देखने की इच्छा पर स्टार क्रिकेटर की प्रतिक्रिया को दिखाया गया है। उन्होंने उस चैट में कहा जहां भी सुपर किंग्स होगी वहां वो भी होंगे। फाफ डु प्लेसिस उस वीडियो में “टेक्सास के लिए व्हिस्टलस” कहते हुए सुने जा सकते हैं।

यहां देखिए वो वीडियो –

https://twitter.com/TexasSuperKings/status/1669698850162987010

इस बीच, टेक्सास फ्रेंचाइजी ने MLC 2023 के लिए अंबाती रायडू के साथ-साथ CSK के स्टार क्रिकेटर डेवोन कॉनवे और मिचेल सेंटनर और गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो को भी साइन किया है। इसके अलावा, TSK ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर और जेराल्ड कोएत्ज़ी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को भी MLC के आगामी पहले सीजन के लिए साइन किया है।

टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) 14 जुलाई को टेक्सास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने MLC 2023 अभियान की शुरुआत करेगी। इस लीग में अन्य टीमें लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स, एमआई न्यूयॉर्क, वाशिंगटन फ्रीडम और सिएटल ओरकास हैं।

फाफ डु प्लेसिस की सुपर किंग्स में वापसी पर फैंस ने मनाया जमकर जश्न –

close whatsapp