‘पाक गेंदबाजों की तो हालत खराब कर दी’, रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार पारी पर आए जबरदस्त रिएक्शन
गुरबाज और जादरान ने पहले विकेट के लिए 227 रनों की पार्टनरशिप की।
अद्यतन - Aug 24, 2023 7:35 pm

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज श्रीलंका के हंबनटोटा में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पिछला वनडे हारने वाली टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने इस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों को करारा जवाब दिया।
दोनों बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया और रिकॉर्डतोड़ साझेदारी निभाई। गुरबाज और जादरान ने पहले विकेट के लिए 227 रनों की पार्टनरशिप की। पहले मैच में फ्लॉप रहे गुरबाज ने इस मैच में पूरी कसर निकाली। उन्होंने जबरदस्त शतकीय पारी खेली। वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले पहले अफगानी क्रिकेटर भी बने।
आउट होने से पहले गुरबाज ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेले। उन्होंने 151 रनों की अपनी पारी में 151 गेंदों का सामना किया और 14 चौके व तीन छक्के लगाए। वहीं पहले विकेट के लिए साथ देने वाले इब्राहिम जादरान ने 101 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
गुरबाज की इस आतिशी पारी के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगे। कुछ फैन्स ने उनकी बल्लेबाजी की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर ट्रोल किया, क्योंकि पहले वनडे में पाक गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की थी, खासकर हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी ने।
यहां देखिए ट्विटर पर आईं प्रतिक्रियाएं-
Rahmanullah Gurbaz with a 150..!!
A run a ball 150 by Gurbaz – what a knock. One of the finest this year, superb batting display! pic.twitter.com/3BWCoAfWRt
— Saqlain (@SaqlainHameeed) August 24, 2023
Fact: Rahmanullah Gurbaz is the first ever Afghanistan batter to score an ODI hundred against Pakistan. Take a bow ❤️👏 #AFGvPAK pic.twitter.com/S4DIr2ci4w
— Faraz Khan (@Faraz_Khan00) August 24, 2023
https://twitter.com/ViratianPost/status/1694706035171471764
It was the expected from team #Afganistan
Afghanistan made 300 runs again Pakistan.
Rahmanullah @RGurbaz_21 scored 151 RUNS#AfghanAtalan | #Afgvspak | #cricket pic.twitter.com/DJLYelnczK
— Waheed Faizi (@imWaheedFaizi) August 24, 2023
GURBAZ THE BOSS 🦸♂️ 🇦🇫🆚🇵🇰 💯
RUNS: 1️⃣5️⃣1️⃣
BALLS: 1️⃣5️⃣1️⃣
4s: 1️⃣4️⃣
6s: 3️⃣A brilliant batting effort by Rahmanullah Gurbaz! Absolutely Incredible 🙌⚡👏#AfghanAtalan | #AFGvPAK | #SuperColaCup | #ByaMaidanGato pic.twitter.com/441BEPpAAy
— Afghan Atalan 🇦🇫 (@AfghanAtalan1) August 24, 2023
https://twitter.com/ArunabhBhardwa4/status/1694705536649056468
Rahmanullah Gurbaz 151 runs from 151 balls. #PakvsAfg #AFGvPAK #PAKvAFG #pakistancricket #Afghanistan pic.twitter.com/KgaqL8Thc9
— Ajeet Kumar🇮🇳 (@ajeetkr03) August 24, 2023
Rahmanullah Gurbaz with a 150..!!
A run a ball 150 by Gurbaz – what a knock. One of the finest this year, superb batting display 300/5 after 50 overs pic.twitter.com/HoSGIX56I7
— SM (@satish014) August 24, 2023
Rahmanullah Gurbaz is in good company 🇦🇫 pic.twitter.com/YHoFYohWig
— Omar Faruque (@OmarFar46196492) August 24, 2023
That was a fantastic knock by Rahmanullah Gurbaz against a top-class bowling attack.
Rahmanullah Gurbaz is on fire🔥 pic.twitter.com/X5dVx6qFUo
— 𝒅𝒊𝒔𝒉𝒂🧋 (@iamdisha07) August 24, 2023
मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान ने गुरबाज के शतक और इब्राहिम जादरान के अर्धशतक की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए हैं। दोनों ओपनर के अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। मोहम्मद नबी ने 29 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया, जबकि हशमतुल्लाह 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। जबकि नसीम शाह और उसामा मीर को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत के बाद अब बाल-बाल बचे शिखर धवन, मौत को छूकर टक से लौटे वापस