ट्रैविस हेड से जुड़े ऐसे मीम्स सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल | Crictracker Hindi

Champions Trophy 2025: IND vs AUS सेमीफाइनल मैच से पहले ट्रैविस हेड को लेकर फैंस ने शेयर किए फनी मीम्स 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चैंपियंस ट्राॅफी का सेमीफाइनल मैच आज 4 मार्च को खेला जाएगा। 

Champions Trophy 2025: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले ट्रैविस हेड को लेकर फैंस ने शेयर किए फनी मीम्स 
ट्रैविस हेड (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में होने वाले सेमीफाइनल मैच का बड़ा ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 4 मार्च, मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

जो टीम इस मैच को अपने नाम करेगी, वह सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर चैंपियंस ट्राॅफी में खत्म हो जाएगा। तो वहीं, इस मैच के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड को लेकर फनी मीम्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हेड का बल्ला अक्सर आईसीसी नाॅकआउट्स में भारत के खिलाफ जमकर बोलता है, फिर चाहे वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल हो या क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत के खिलाफ खेली गई 137 रनों की पारी। शायद इसी वजह से फैंस हेड को लेकर फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ ट्रैविस हेड का प्रदर्शन

भारत के खिलाफ हेड ने वनडे क्रिकेट में कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.12 की औसत और 101.76 के स्ट्राइक रेट से कुल 345 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक देखने को मिला है।

भारत के खिलाफ ट्रैविस हेड का आईसीसी इवेंट में प्रदर्शन

दूसरी ओर, आईसीसी इवेंट में हेड ने भारत के खिलाफ दो मुकाबले में खेले हैं, जिसमें उन्होंने खेली गई दो पारियों में 106.50 की औसत और 130.67 के स्ट्राइक रेट से कुल 213 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 1 अर्धशतक देखने को मिला है।

देखें ट्रैविस हेड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये फनी मीम्स

 

close whatsapp