कमाल है भाई! FIFA वर्ल्ड कप 2022 में भी संजू सैमसन का क्रेज 7वें आसमान पर है
इस समय में कतर में खेला जा रहा है फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022
अद्यतन - नवम्बर 28, 2022 11:25 पूर्वाह्न

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम ट्रेंड हो रहा है क्रिकेट में, वो नाम है टीम इंडिया के खिलाड़ी संजू सैमसन का। जी हां, वो ही संजू सैमसन जिन्हें टीम में अपनी जगह पक्की करना का सही से मौका नहीं दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर इस खिलाड़ी का क्रेज हर दिन के साथ ही बढ़ता ही जा रहा है और उसका सबूत हाल ही में देखने को मिला है।
संजू सैमसन के फैन्स का गुस्सा नहीं हो रहा है शांत
टीम इंडिया ने वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें संजू सैमसन को मौका नहीं मिला। जिसके बाद फैन्स में काफी ज्यादा गुस्सा देखने को मिला, वहीं अब उनको दूसरे वनडे से ड्रॉप कर दिया गया और उसके बाद फिर से फैन्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा।
संजू सैमसन के नाम ने FIFA वर्ल्ड कप 2022 में बवाल मचा दिया है!
*इस समय में कतर में खेला जा रहा है फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022
*FIFA वर्ल्ड कप के मैच में संजू सैमसन का पोस्टर लेकर पहुंचे फैन्स ।
*संजू की IPL टीम यानी की राजस्थान ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर।
*संजू के फैन्स मैदान के अंदर 2-2 बड़े-बड़े पोस्टर लेकर पहुंचे हुए थे।
संजू सैमसन के पोस्टर के साथ उनके कुछ फैन्स
ग्राउंड स्टाफ की मदद की मदद करने पहुंचा ये खिलाड़ी
कल इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, इस बीच संजू बारिश ग्राउंड स्टाफ की मदद करते हुए नजर आर उसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ हे हैं।