श्रेयस अय्यर की इस तस्वीर से मचा सोशल मीडिया पर बवाल, फैन्स ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इन दिनों श्रेयस अय्यर।
अद्यतन - जून 9, 2023 5:14 अपराह्न

इस साल कई स्टार खिलाड़ियों ने IPL नहीं खेला और कारण था चोट, वहीं इस लिस्ट में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल था। KKR के कप्तान अय्यर चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए थे, वहीं अब वो रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में इस खिलाड़ियों के पास काफी समय है और ये समय वो सोशल मीडिया को दे रहे हैं।
श्रेयस अय्यर सहित कई खिलाड़ी नहीं हैं WTC 2023 फाइनल में
इस समय इंग्लैंड के द ओवल में WTC 2023 फाइनल खेला जा रहा है, लेकिन इस मुकाबले से टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी गायब हैं। जहां इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर, बुमराह, पंत और केएल राहुल का नाम शामिल है और ये सभी खिलाड़ी चोट के कारण खिताबी जंग नहीं खेल पा रहे हैं।
फैन्स के निशाने पर आ गए श्रेयस अय्यर
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इन दिनों श्रेयस अय्यर।
*इसी कड़ी में अय्यर ने कुछ तस्वीरें की सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*लेकिन फैन्स ने कर दिया अय्यर को बुरी तरह से ट्रोल।
*साथ ही कुछ फैन्स ने पूछा भाई कब वापसी कर रहे हो।
हाल ही में श्रेयस अय्यर ने शेयर की थी ये तस्वीर
आखिरी बार टीम इंडिया से कब खेले थे अय्यर?
श्रेयस अय्यर कमर में लगी चोट के कारण IPL नही खेल पाए थे, वहीं इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से इस साल मार्च महीने में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। तो जनवरी में आखिरी वनडे और 2022 नवंबर में अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने।