“खास” महिला मित्र के संग यशस्वी जायसवाल ने तस्वीर की शेयर, तो फैन्स ने किए पोस्ट पर तीखे कमेंट्स
यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था।
अद्यतन - Apr 5, 2025 5:54 pm

इन दिनों युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल काफी ज्यादा खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण उनका खेल नहीं है। इन सब के बीच बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसने फैन्स के बीच सनसनी मचा दी है और अब उस तस्वीर को देख फैन्स पोस्ट पर तीखे कमेंट्स करने में लगे हैं।
ये तस्वीर शेयर करना भारी पड़ गया यशस्वी जायसवाल को
हाल ही में यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, इस पोस्ट की तस्वीर में उनके साथ नजर आए एक लड़का और एक लड़की। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार तस्वीर में दिख रही लड़की है यशस्वी की गर्लफ्रेंड, जिसका नाम है Maddie। वहीं कैप्शन में बल्लेबाज ने लिखा-समय बीत सकता है लेकिन बंधन कभी नहीं मिटते, ऐसे क्षणों के लिए आभारी हूं। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने लगा दी बल्लेबाजी की क्लास, इन फैन्स ने लिखा कि- इन सब चीजों के कारण यशस्वी बल्लेबाजी में फेल हो रहा है। तो कुछ फैन्स ने लिखा-रन बना भाई, एक फैन ने लिखा- तू गरीब ही सही था।
यशस्वी जायसवाल का ये पोस्ट हो रहा है सुपर वायरल
रोज-रोज नए खुलासे हो रहे हैं बल्लेबाज को लेकर
IPL के बीच यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा फैसला लिया था, इस फैसले के तहत इस खिलाड़ी ने अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ दिया है। ऐसे में अब यशस्वी गोवा की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, साथ ही बताया गया है कि उनको इस टीम की कप्तानी भी मिली है। खबर ये भी है कि उनका अजिंक्य रहाणे से विवाद हुआ था, जिसके बाद जायसवाल ने रहाणे के किट बैग को लात भी मारी थी और इसी विवाद के चलते शायद इस खिलाड़ी ने मुंबई का साथ छोड़ा है।
IPL 2025 में अभी तक बल्ला शांत रहा है इस खिलाड़ी का
*RR टीम से IPL 2025 खेलते हुए बल्ला शांत रहा है यशस्वी जायसवाल का।
*पहले मैच में SRH के खिलाफ 1 रन बनाकर आउट हो गया था ये युवा बल्लेबाज।
*वहीं यशस्वी ने RR से दूसरा मैच खेलते हुए KKR के खिलाफ बनाए थे 29 रन।
*तो CSK के खिलाफ राजस्थान का ये खिलाड़ी 4 रन बनाकर आउट हो गया था।