World Cup 2023 में टिकटों की कालाबाजारी से फैंस हुए परेशान... एक फैन ने BCCI और CAB के खिलाफ दर्ज कराई FIR - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023 में टिकटों की कालाबाजारी से फैंस हुए परेशान… एक फैन ने BCCI और CAB के खिलाफ दर्ज कराई FIR

कुछ फैंस ने टूर्नामेंट के टिकट बुकिंग प्रक्रिया को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। फैंस को वर्चुअल लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ा और आखिरी समय में टिकटें बिक गई।

World Cup Tickets Jay Shah (Photo Source: X/twitter)
World Cup Tickets Jay Shah (Photo Source: X/twitter)

World Cup 2023 इस वक्त रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए टीमें अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है। वर्ल्ड कप के लिए फैंस के बीच रोमांच भी चरम सीमा पर है, भारतीय फैंस भारी मात्रा में टीम को सपोर्ट के लिए स्टेडियम पहुंच जाते हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 2 नवंबर को वानखेड़े में होगा। फिर टीम 5 नवंबर को ईडन-गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी।

लेकिन इस बीच कुछ फैंस ने टूर्नामेंट के टिकट बुकिंग प्रक्रिया को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। फैंस को वर्चुअल लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ा और आखिरी समय में टिकटें बिक गई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले एक फैन ने बीसीसीआई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

World Cup 2023: फैन ने बीसीसीआई के खिलाफ दर्ज कराई FIR

जारी World Cup 2023 में टिकटों के कालाबाजारी की खबर कोई नई बात नहीं है। कल ही खबर आई थी कि एक आदमी भारत और साउथ अफ्रीका मैच के टिकट को 11 हजार रूपए में बेच रहा था, जबकि ओरिजिनल टिकट की कीमत 2,500 रूपए थी। उस आदमी को पुलिस हिरासत में भी ले लिया गया है।

फैंस टिकटों की कालाबाजारी से काफी ज्यादा गुस्से में आ चुके हैं। एक फैन द्वारा बीसीसीआई, BookMyShow, CAB (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल) के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। क्योंकि आम जनता मैच के लिए टिकट बुक नहीं कर पाई है।

शानदार फॉर्म में चल रही है टीम इंडिया

टीम इंडिया World Cup 2023 में शानदार फॉर्म दिखाते हुए नजर आ रही है। टीम 6 मैच में 6 जीत और 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका भी कमाल के फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 190 रनों से जीत दर्ज कर टीम 12 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है।

यह भी पढ़े- NZ vs SA: वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी हार, साउथ अफ्रीका ने 190 रनों से रौंदा

दोनों टीमों के बीच आगामी मुकाबले के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 2 नवंबर को होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी।

close whatsapp