उठी मांग, पाकिस्तान लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल में किया जाए बैन
अद्यतन - फरवरी 18, 2019 1:54 अपराह्न

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों की बस पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसे भारतीय सुरक्षाबलों पर हुआ सबसे बड़ा हमला भी कहा जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है। जब से नृशंस हमले के बाद से सभी चाहते हैं कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए।
इस हमले ने क्रिकेट बिरादरी को भी झकझोर कर रख दिया है। खिलाड़ियों ने न केवल हमले की निंदा की है बल्कि शहीदों के परिवारों की मदद के लिए भी आगे आए हैं। इस हमले के बाद क्रिकेटप्रेमी भी पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं। पाकिस्तान सुपर लीग के प्रसारणकर्ता डी स्पोर्ट्स ने इस टूर्नामेंट का प्रसारण बंद कर दिया है।
इतना ही नहीं लोग यह भी चाहते हैं कि पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों को भी आईपीएल में प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि एबी डीविलियर्स, आंद्रे रसेल, किरोन पोलार्ड जैसे कई खिलाड़ी इस समय पीएसएल में खेल रहे हैं और आईपीएल में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।
ट्विटर पर इस तरह दिखा रिएक्शन :
https://twitter.com/PkVikram/status/1096819253276299264
विक्रम कुमार ने ट्वीट कर कहा कि हमें पाकिस्तान को अलग थलग करने लिए साफ्ट पॉवर का इस्तेमाल करना चाहिए। आज से पीएसएल शुरू हो रहा है। हमें बीसीसीआई पर दबाव बनाकर उन विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
I requested from BCCI to ban all forren player in Ipl who played in PSL
— Sanjeev (@Sanjeev39436938) February 16, 2019
संजीव ने ट्वीट कर कहा कि मैंने बीसीसीआई से अनुरोध किया कि वह पीएसएल में खेलने वाले आईपीएल के सभी विदेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाए।
@BCCI should ban all the players who play in PSL. Lets teach Pakistan a lesson. Let players decide its IPL or PSL. #PulwamaTerrorAttack
— Pritish Walia (@PritishWalia) February 16, 2019
प्रितिश वालिया ने ट्वीट कर कहा कि बीसीसीआई को पीएसएल में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। आइए पाकिस्तान को सबक सिखाएं। खिलाड़ियों को इसका फैसला करने दें कि उन्हें आईपीएल में खेलना है या पीएसएल में।