धोनी की एक झलक के लिए कई घंटे बाहर खड़े रहते हैं फैन्स, माही को देखते ही हो जाते हैं क्रेजी
CSK टीम के सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो हुआ काफी तेजी से वायरल।
अद्यतन - मार्च 12, 2024 11:39 पूर्वाह्न

CSK टीम के कप्तान धोनी का क्रेज देखने लायक होता है, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और इससे जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें फैन्स का प्यार देखने को मिल रहा है और काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
CSK टीम से धोनी का दिखेगा अलग रूप
वहीं इस बार का IPL काफी ज्यादा ही खास होने वाला है, जिसका कारण है धोनी का नया सुपर कूल लुक। जहां माही इस बार आपको मैदान पर लंबे बालों के साथ में नजर आएंगे, ऐसे ही कुछ लंबे बालों के साथ थाला के क्रिकेट करियर का आगाज हुआ था और अब एक बार फिर से धोनी उन्हीं लंबे बालों के साथ मैदान पर उतरेंगे। साथ ही इस बार के IPL 2024 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा, इस मैच में CSK टीम का सामना RCB से होगा और ये मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाएगा। लोकसभा चुनावों के कारण अभी तक IPL के सिर्फ 21 मैचों का शेड्यूल सामने आया है और बाकी मैचों का शेड्यूल का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
धोनी और उनके फैन्स का प्यार…
*CSK टीम के सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो हुआ काफी तेजी से वायरल।
*वीडियो में स्टेडियम के बाहर फैन्स माही का कई घंटों तक इंतजार करते आए नजर।
*इस दौरान बाहर निकलते हुए धोनी ने फैन्स को दूर से किया हैलो, देखने लायक था नजारा।
*CSK के कप्तान से जुड़े इस तरह के वीडियो होते रहते हैं आए दिन काफी ज्यादा वायरल।
एक नजर धोनी के उस वीडियो पर
CSK टीम के अभ्यास सत्र से सामने आई कुछ तस्वीरें
CSK टीम कुछ इस प्रकार है IPL 2024 के लिए
एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षाना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, अजय मंडल , मुकेश चौधरी, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अविनाश राव अरावली