अरे! देखो कैसे क्यूट फैन्स का दिल तोड़ दिया, CSK के Maheesh Theekshana ने एक गलती से
चेन्नई में खेला जा रहा है राजस्थान और CSK टीम के बीच मुकाबला।
अद्यतन - May 12, 2024 5:00 pm

IPL में आज सुपर संडे के दिन पहला मैच CSK बनाम राजस्थान टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां ये मैच चेन्नई के मैदान पर हो रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR टीम काफी ज्यादा धीमे खेलते हुए नजर आ रही है, वहीं मैच के बीच से एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें कुछ खूबसूरत फैन्स काफी ज्यादा उदास नजर आ रही है और इसका कारण है Maheesh Theekshana।
हर जगह धोनी से जुड़े पोस्टर आ रहे हैं नजर
दूसरी ओर चेन्नई के मैदान पर अगर आज CSK टीम हार जाती है, तो धोनी का ये इस मैदान पर आखिरी मैच साबित हो सकता है और इस सीजन के बाद वो IPL से संन्यास भी ले सकते हैं। ऐसे में स्टेडियम में फैन्स धोनी से जुड़े पोस्टर लेकर पहुंचे है और हर जगह सिर्फ माही के नाम की गूंज सुनाई दे रही है इस समय।
Maheesh Theekshana ने दिल तोड़ दिया इन फैन्स का
*चेन्नई में खेला जा रहा है राजस्थान और CSK टीम के बीच मुकाबला।
*इस दौरान Maheesh Theekshana ने छोड़ दिया रियान पराग का आसान सा कैच।
*जिसके बाद कैमरामैन ने कुछ खूबसूरत महिला फैन्स का दिखाया रिएक्शन।
*जहां कैच छूटते ही इन फैन्स का रिएक्शन देखने लायक था, तस्वीर हुई वायरल।
CSK के Maheesh Theekshana ने कुछ ऐसे छोड़ा था कैच
एक नजर फैन्स के रिएक्शन पर डालते हैं
![]()
CSK के खिलाफ राजस्थान टीम के बड़े बल्लेबाज रहे फ्लॉप
दूसरी ओर चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी में राजस्थान टीम के बड़े बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जो टीम को काफी भारी पड़ सकता है। पहले RR टीम ने काफी धीमी तरीके से बल्लेबाजी की, उसके बाद यशस्वी, बटलर, संजू जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। वहीं राजस्थान टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक जीत जरूरी है, तो CSK टीम को अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे। वैसे प्लेऑफ में अभी तक एक ही टीम पहुंची है, वो टीम KKR है और मुंबई को हराते हुए अय्यर की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह फिक्स की है।