धोनी जिस चीज को छूते हैं वो सोना हो जाती है- फारुख इंजीनियर - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी जिस चीज को छूते हैं वो सोना हो जाती है- फारुख इंजीनियर

टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी के आने से टीम में अलग लक आ सकता है-इंजीनियर।

Farokh Engineer
Farokh Engineer. (Photo Source: Getty Images)

आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आपको टीम के साथ मेंटर के तौर पर नजर आएंगे। जहां धोनी को इस नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से क्रिकेट जगत खुश है, वहीं कुछ लोग इस कदम को सही और सटीक फैसला बता रहे हैं तो कुछ इस फैसले पर ही सवाल उठा रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी फारुख इंजीनियर ने धोनी की नई जिम्मेदारी पर अपनी राय साझा की है।

फारुख इंजीनियर ने धोनी के लक की बात बोली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली धोनी को मेंटर बनाए जाने को लेकर बयान दे चुके हैं। गांगुली के मुताबिक धोनी का अनुभव टीम के काम आएगा लेकिन अजय जेडजा इस फैसले से हैरान थे और उन्होंने कहा था कि शास्त्री के होते हुए धोनी को लाना काफी अजीब है। अब फारुख इंजीनियर ने जो बात धोनी को लेकर बोली है, वो माही के फैन्स को काफी खुश कर देगी।

*धोनी जिस चीज को छूते हैं. वो सोना हो जाती है- फारुख इंजीनियर।
*टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी के आने से टीम में अलग लक आ सकता है- इंजीनियर।
*फारुख इंजीनियर के मुताबिक धोनी का ज्ञान टीम के काफी काम आएगा।
*ड्रेसिंग रूम में धोनी के होने से खिलाड़ियों पर अलग प्रभाव पड़ेगा- इंजीनियर।

विराट को मिलेगी धोनी से काफी मदद

टीम इंडिया को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान धोनी ही थे। वहां से धोनी युग की शुरुआत हुई थी जिसके बाद धोनी लगातार हर ट्रॉफी अपने नाम करते गए, लेकिन अब विराट की बारी है। साल 2016 में आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसमें टीम के कप्तान धोनी थे। वहीं, अब विराट कोहली इस फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में पहली बार कप्तानी करने जा रहे हैं, ऐसे में धोनी के होने से विराट को काफी मदद और विश्वास मिलेगा।

close whatsapp