टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन तीन गेंदबाजों को मुंबई इंडियंस IPL 2023 में अपनी टीम में कर सकती है शामिल
मुंबई इंडियंस टीम का 15वां सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 14 मुकाबलों में मात्र 4 में जीत दर्ज की थी।
अद्यतन - नवम्बर 14, 2022 6:57 अपराह्न

IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) सबसे शानदार टीमों में से एक रही है। उन्होंने 5 बार IPL कप अपने नाम किया है। टीम का 15वां सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 14 मुकाबलों में मात्र 4 में जीत दर्ज की थी।
इसके पीछे का सबसे मुख्य कारण उनकी गेंदबाजी थी। टीम के पास बेहतरीन गेंदबाजी अटैक था, लेकिन कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहा। हालांकि अगले सत्र में टीम यही उम्मीद कर रही होगी कि वो ऐसा गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करे जो अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से उनको जीत दर्ज करवा सके।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे 3 गेंदबाज़ जिनपर मुंबई इंडियंस (MI) आने वाले मिनी ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगा सकती है।
3- जोशुआ लिटिल

जोशुआ लिटिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया है। इस कैलेंडर ईयर में उन्होंने 26 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.58 के इकोनामी से 39 विकेट हासिल किए हैं। लिटिल को अंतिम ओवरों में खेलना इतना आसान नहीं है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन हैट्रिक ली थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे आयरिश गेंदबाज बने थे। इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने कुल 7 मुकाबलों में 7 की इकोनामी से 11 विकेट झटके।
द हंड्रेड 2022 टूर्नामेंट में भी लिटिल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 मुकाबलों में 7.42 के इकोनामी से 13 विकेट झटके थे। मुंबई इंडियंस (MI) इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।