अभी से पिता हार्दिक पांड्या की राह पर चल रहे हैं बेटे अगस्त्य - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभी से पिता हार्दिक पांड्या की राह पर चल रहे हैं बेटे अगस्त्य

हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर साझा की एक तस्वीर।

Hardik Pandya With His Son (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya With His Son (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां वो अपने बेटे अगस्त्य के साथ कई फोटो और तस्वीर शेयर करते रहते हैं। वहीं सीनियर और जूनियर पांड्या की साथ की तस्वीरें फैन्स को काफी ज्यादा पसंद भी आती है और ये बहुत क्यूट भी होती है। इसी कड़ी में हार्दिक का एक सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल भी हो चुका है और इसमें उनके बेटे अगस्त्य का सबसे अलग अंदाज नजर आ रहा है।

एक दम पापा हार्दिक पांड्या जैसा स्वैग है बेटे अगस्त्य पांड्या का

हार्दिक अपनी निजी जिंदगी लोगों से ज्यादा छुपाते नहीं हैं, सोशल मीडिया के जरिए वो हर अपडेट अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं। पिता की यादों से लेकर बेटे और पत्नी के साथ हार्दिक की कई तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाती है। वहीं टीम इंडिया में आने के बाद से ही हार्दिक का भी स्वैग एक दम अलग हो गया है और वो महंगी घड़ियों से लेकर लग्जरी कारें रखना पसंद करते हैं।

*हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर साझा की एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में हार्दिक के साथ नजर आ रहा उनका बेटा अगस्त्य ।
*हार्दिक अपनी कार और अगस्त्य अपनी टॉय कार के साथ आ रहे है नजर।
*पांड्या ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- कारों को लेकर प्यार जारी है।

एक नजर उस तस्वीर पर भी

टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं हार्दिक

अब बात खेल की करें तो हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, इस वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम कई सीरीज खेल चुकी है लेकिन इस खिलाड़ी की वापसी नहीं हुई है। दूसरी ओर हार्दिक अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं, लेकिन वेंकटेश अय्यर का लगातार शानदार प्रदर्शन अब हार्दिक की वापसी पर सवाल खड़े कर रहा है।

close whatsapp