टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन तीन गेंदबाजों को मुंबई इंडियंस IPL 2023 में अपनी टीम में कर सकती है शामिल - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन तीन गेंदबाजों को मुंबई इंडियंस IPL 2023 में अपनी टीम में कर सकती है शामिल

मुंबई इंडियंस टीम का 15वां सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 14 मुकाबलों में मात्र 4 में जीत दर्ज की थी।

2- क्रिस वोक्स

Chris Woakes (Image Source: Getty Images)
Chris Woakes (Image Source: Getty Images)

क्रिस वोक्स ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। सबसे छोटे प्रारूप की बात की जाए तो इस अनुभवी गेंदबाज ने 22 टी-20 मुकाबलों में 7.79 के इकोनामी से 23 विकेट झटके हैं। यही नहीं वोक्स ने 145.35 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए हैं।

चाहे नई गेंद हो या पुरानी गेंद क्रिस वोक्स की बेहतरीन गेंदबाजी को खेलना काफी मुश्किल है। क्रिस वोक्स ने IPL में भी 21 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.93 के औसत से 30 विकेट झटके हैं जबकि 101.3 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए हैं।

पिछले सत्र में ऐसा देखा गया था कि मुंबई फ्रेंचाइजी नई गेंद से विकेट लेने में नाकाम रही थी और इसी वजह से आगामी मिनी ऑक्शन में टीम इस इंग्लिश ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp