टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन तीन गेंदबाजों को मुंबई इंडियंस IPL 2023 में अपनी टीम में कर सकती है शामिल - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन तीन गेंदबाजों को मुंबई इंडियंस IPL 2023 में अपनी टीम में कर सकती है शामिल

मुंबई इंडियंस टीम का 15वां सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने 14 मुकाबलों में मात्र 4 में जीत दर्ज की थी।

1- एडम ज़म्पा

Adam Zampa (pic source-twitter)
Adam Zampa (pic source-twitter)

एडम ज़म्पा ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को अपनी शानदार गेंदबाजी से कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। सबसे छोटे प्रारूप में उन्होंने 70 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 6.99 के इकोनामी से 78 विकेट चटकाए हैं। मिडिल ओवरों में ज़म्पा किसी भी टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

एडम ज़म्पा ने 14 टी-20 मुकाबलों में 7.74 के इकोनामी से 21 विकेट चटकाए हैं। वो एक अनुभवी स्पिनर है और मुंबई फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।

बता दें, मुंबई इंडियंस के स्पिन डिपार्टमेंट में मुरूगन अश्विन, रितिक शौकीन और मयंक मारकंडे पहले से ही मौजूद है लेकिन ज़म्पा जितना अनुभव इनमें से किसी के पास भी नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर की घातक गेंदबाजी मुंबई टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकती है।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp