टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें
वार्नर को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में गर्दन में लगी थी चोट।
अद्यतन - Oct 16, 2022 4:06 pm

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आज से हो चुकी है। क्रिकेट का यह महाकुंभ ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 16 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस बार 16 टीमें खिताब जीतने के लिए दावेदारी पेश करते हुए नजर आएंगी। आज पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच बीच खेला गया, जिसमें नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया।
वहीं दूसरा मुकाबला यूएई और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। खैर यह तो बात हुई T20 वर्ल्ड कप की, वहीं भारत अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को होने वाले चिर प्रतिद्वंद्वी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। हालांकि इससे पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच भी खेलना है।
और इस प्रैक्टिस मैच से पहले से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच से पहले बड़ा बयान जारी करते हुए डेविड वॉर्नर को लेकर कहा है कि ‘वह शायद ही टीम इंडिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल पाए।’ साथ ही बता दें कि वार्नर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे जो बारिश की भेंट चढ़ गया था।
टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर:
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मेलबर्न में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘डेविड वार्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए एकदम तैयार है। पर वह शायद ही भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में खेल पाएं, क्योंकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच के दौरान गर्दन में चोट का सामना करना पड़ा था जिसकी वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा T20 मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे, जो बारिश की भेंट चढ़ गया था।’
एरोन फिंच के इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया वार्नर को बड़े मैच के लिए एकदम तैयार रखना चाहती है क्योंकि वार्नर एक बड़े मैच विनर है। गौरतलब है कि डेविड वार्नर ने यूएई में पिछले साल हुए T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 289 रन बनाकर, इस 35 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में एक बड़े विनर हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया बड़े ही सलीके से इस्तेमाल करना जानती है।