तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का हाल भी क्या अब इशांत शर्मा जैसा करने वाले हैं सेलेक्टर्स? - क्रिकट्रैकर हिंदी

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का हाल भी क्या अब इशांत शर्मा जैसा करने वाले हैं सेलेक्टर्स?

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे भुवी।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

टीम इंडिया में स्विंग गेंदबाजों का काफी दबदबा होता है, इसी कड़ी में प्रवीण कुमार से लेकर भुवनेश्वर कुमार तक ने 22 गज की पट्टी पर कई साल राज किया है। लेकिन अब सेलेक्टर्स का फोकस युवा तेज गेंदबाजों पर ज्यादा दिखने लगा है, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान भुवनेश्वर कुमार को हुआ है और अब वो टीम का हिस्सा तक नहीं हैं।

भुवनेश्वर कुमार को मिला हुआ था एक स्पेशल काम

आज के समय में क्रिकेट में काफी बदलाव आए हैं, इन्हीं बदलावों को देखते हुए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में डेथ ओवर्स डालने की अहम जिम्मेदारी मिली हुई थी। लेकिन काफी समय से वो अपने इस काम में फेल हो रहे हैं, ये भी उनके टीम से बाहर होने का एक कारण हो सकता है।

अचानक से भुवनेश्वर कुमार का भी काट दिया टीम से पत्ता?

*टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे भुवी।
*भुवनेश्वर कुमार मे साल 2022 के आखिरी में खेला था आखिरी टी20 मैच ।
*भुवी को टीम इंडिया से वनडे मैच खेले हुए 1 साल, आखिरी टेस्ट 2018 में खेला।
*लंका और कीवी टीम के खिलाफ नहीं हुआ कुमार का चयन, वापसी लग रही है मुश्किल।

अपने सफर से जुड़ी भुवी ने एक कमाल की रील डाली थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

परिवार को दे रहे हैं ज्यादा से ज्यादा समय

वहीं लंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे-टी20 सीरीज लिए भुवी टीम इंडिया में नहीं चुने गए, ऐसे में इस खिलाड़ी ने अपना ये समय ज्यादा से ज्यादा परिवार के साथ में बिताया और परिवार के साथ सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट भी शेयर किए।

कुछ समय पहले अपनी बेटी के साथ क्यूट तस्वीर को किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

close whatsapp