टीम इंडिया की हार के बाद रोने लगे दीपक चाहर
दीपक चाहर ने खेली शानदार 54 रनों की पारी।
अद्यतन - Jan 24, 2022 10:24 am

भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच भी हार गई, लेकिन टीम इंडिया की इस हार से ज्यादा सुर्खियां तेज गेंदबाज दीपक चाहर बटोर ले गए। जी हां, चाहर को इस सीरीज में पहली बार खेलने का मौका मिला और इस मौके पर इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां गेंद और बल्ले दोनों से इस खिलाड़ी का जलवा देखने को मिली। लेकिन टीम इंडिया की हार के बाद ये खिलाड़ी काफी ज्यादा भावुक हो गया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच के बाद दीपक चाहर के निकले आंसू
मेजबान टीम साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को 3-0 से हरा दिया। आखिरी मुकाबले के अंतिम ओवर में काफी रोमांच भी देखने को मिला, लेकिन इस रोमांच में बाजी मेजबान टीम के नाम रही। वहीं इन सभी के बीच दीपक ने बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन किया, फिर भी वो टीम को जीत नहीं दिला सके और नाजुक समय में अपना विकेट गंवा बैठे।
*दीपक चाहर ने खेली शानदार 54 रनों की पारी।
*लेकिन एक गलत शॉट खेलकर दीपक ने गंवा दिया अपना विकेट।
*आउट होने के बाद बाउंड्री लाइन के पीछे बैठकर करते रहे मलाल।
*वहीं टीम इंडिया की हार के बाद अचानक रोने लगे दीपक चाहर।
जब इमोशनल हो गया तेज गेंदबाज
https://twitter.com/raysaIoni_/status/1485429302619369483?s=20
#DeepakChahar #INDvsSA #TeamIndia @BCCI @OfficialCSA @deepak_chahar9 you're the one who gave confidence for winning the match, but okay it was not ended up our way. More power to you champion. Long way to go. #WhistlePodu forever #JaiHind https://t.co/VyzAHgBZvZ
— Vignesh Kumar AM (@VigneshkumarA1) January 24, 2022
💔 #DeepakChahar pic.twitter.com/zBPP0wEgXC
— Arun (@Aruntarak62) January 23, 2022
#DeepakChahar he was crying after the match mannn😟🙁 pic.twitter.com/gOlEqUO7D0
— Bikki@ (@betterbebikki) January 23, 2022
https://twitter.com/prafulkolhe007/status/1485361465334894594?s=20
https://twitter.com/pr_priyanshi/status/1485358599014850561?s=20
Heartbreaking to see #DeepakChahar at the end of the game. But I'm sure he'll learn from it and the next time he's in a similar situation, he'll stay till the end and take #TeamIndia home.#SAvIND #SAvsIND #INDvSA #INDvsSA #Cricket https://t.co/LCQEOTsTVy
— BlueCap 🇮🇳 (@IndianzCricket) January 23, 2022
😢😢😢 well played @deepak_chahar9 I can feel what you are going through. #DeepakChahar #SAvIND https://t.co/ZBhqfzPoRt
— Manas Das (@iammanas_21) January 23, 2022
https://twitter.com/Vatsal94080871/status/1485317389894156289?s=20
अहम बल्लेबाजों ने फिर किया निराश
तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हुए थे, लेकिन फिर भी टीम के अहम बल्लेबाजों ने काफी निराश किया और टीम इंडिया तीसरा मैच भी हार गई। धवन, विराट और दीपक चाहर के बल्ले से अर्धशतक निकले, लेकिन टीम के बाकी अहम बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे। जहां केएल राहुल, पंत और सूर्यकुमार यादव अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिससे टीम को काफी ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं इस मैच के दौरान पहली बार दुनिया के सामने विराट की बेटी वामिका का चेहरा सभी के सामने आ गया, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।