IPL करीब है और जसप्रीत बुमराह फिर टीम इंडिया से बाहर, समझ रहे हो-समझ रहे हो आप?
बुमराह को पहले लंका के खिलाफ वनडे सीरीज में किया था टीम में शामिल।
अद्यतन - जनवरी 9, 2023 4:24 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज जसप्रीत बुमराह काफी समय से 22 गज की पट्टी पर गेंद डालते हुए नजर नहीं आए हैं, जिसका कारण है उनको लगी चोट। इस बीच बुमराह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी, जिसने टीम इंडिया के हर फैन को काफी ज्यादा ही खुश और उत्साहित कर दिया था। लेकिन ये खुशी बेहद कम ही दिन की थी, एक बार फिर से फैन्स को बड़ा झटका लगा है।
जसप्रीत बुमराह ने कब खेला था टीम इंडिया से आखिरी मैच?
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कई बार चोटिल हुए हैं, जिसके बाद वो काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे हैं। इस बार भी बुमराह के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, वहीं इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया से आपना आखिरी मैच साल 2022 सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जिसके बाद वो टीम इंडिया से बाहर हो गए और कुछ समय बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 से भी उनको बाहर करना पड़ गया।
IPL तो नहीं जसप्रीत बुमराह के फिर से बाहर होने का कारण?
*बुमराह को पहले लंका के खिलाफ वनडे सीरीज में किया था टीम में शामिल।
*लेकिन आज हो गए हैं वो फिर से टीम से बाहर, BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी।
*बुमराह को अभी गेंदबाजी करने के लिए और समय चाहिए- BCCI
*शायद अब ये खिलाड़ी IPL 2023 में ही करेगा मैदान पर वापसी।
BCCI ने किया जसप्रीत बुमराह को लेकर ये ट्वीट
NEWS – Jasprit Bumrah ruled out of 3-match #INDvSL ODI series.
More details here – https://t.co/D45VColEXx #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) January 9, 2023
कुछ समय पहले पेरिस गया था ये तेज गेंदबाज
अब कुछ ऐसी होगी वनडे सीरीज के लिए टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह