क्रिकेट से दूर नहीं रह पा रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, लाल गेंद से खेलने के लिए छटपटा रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट से दूर नहीं रह पा रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, लाल गेंद से खेलने के लिए छटपटा रहे हैं!

इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं तेज गेंदबाज शमी।

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया मे अपनी जगह बनाए रखने के लिए काफी मेहनत की है, शमी ने सबसे ज्यादा मेहनत अपनी फिटनेस पर की है। जिसका नतीजा ये है की वो अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, एक समय ये तेज गेंदबाज अपनी चोट और निजी जीवन की परेशानियों से गुजर रहा था। लेकिन शमी ने सभी मुश्किलों को दूर कर टीम के लिए प्रदर्शन किया, वहीं इन दिनों वो अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर खबरों में हैं।

मोहम्मद शमी क्यों नहीं गए वेस्टइंडीज दौरे पर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से कई बड़े नाम गायब हैं, जिसमें से एक नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी है। दरअसल, टीम इंडिया को अब लगातार वर्ल्ड कप तक कई सीरीज खेलनी है, इसे देखते हुए शमी ने बोर्ड से वेस्टइंडीज सीरीज से लिए आराम मांगा था और ये ही कारण है की वो टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

क्रिकेट से दूर रख पाना मुश्किल है मोहम्मद शमी को

*इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं तेज गेंदबाज शमी।
*वहीं हाल ही में मोहम्मद शमी ने अपनी कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में लाल गेंद के साथ नजर आ रहे हैं तेज गेंदबाज शमी।
*सोशल मीडिया पर हर रोज शमी करते हैं कुछ ना कुछ पोस्ट।

मोहम्मद शमी ने ये तस्वीरें की हैं फैन्स के साथ शेयर

सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डालता रहता है ये खिलाड़ी

टी-20 टीम में शायद ना हो इस खिलाड़ी की वापसी

वहीं शमी टीम इंडिया से लगातार टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन अब उनकी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीद काफी कम ही नजर आ रही है। जहां इस तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला था, उसके बाद से उन्हें टी20 टीम में नहीं चुना गया है और बोर्ड युवा तेज गेंदबाजों को मौके दे रहा है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp