भारत में खेलने के लिए छटपटा रहे हैं शाहीन शाह अफरीदी, टीम इंडिया की कर डाली इस चक्कर में तारीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत में खेलने के लिए छटपटा रहे हैं शाहीन शाह अफरीदी, टीम इंडिया की कर डाली इस चक्कर में तारीफ

भारत के मैदान और पिच पाकिस्तान जैसे होंगे- शाहीन शाह अफरीदी।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम के पास तेज गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी सबसे बड़े हथियार हैं, उनकी रफ्तार ने दुनियाभर के दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया है। वहीं इस बार का वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा, इसे लेकर पाकिस्तान का ये तेज गेंदबाज काफी ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रहा है।

शाहीन शाह अफरीदी और बाबर में हुआ था विवाद

जी हां, एशिया कप 2023 से जैसे ही पाकिस्तान टीम बाहर हुई, वैसे ही शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम के बीच विवाद की खबरें आई थी। लेकिन बाद में शाहीन ने एक तस्वीर बाबर के साथ पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन में Family लिखा था। जिसके बाद विवाद की खबरों पर पूरी तरह विराम लग गया था और अब सब सही बताया जा रहा है। लेकिन सच क्या है, वो अभी तक खुलकर सामने नहीं आया है।

पहली बार भारत आने के लिए उत्साहित हैं शाहीन शाह अफरीदी

*भारत के मैदान और पिच पाकिस्तान जैसे होंगे- शाहीन शाह अफरीदी।
*शाहीन ने बोले- हम क्रिकेट के साथ-साथ दोस्ती भी साथ लेकर कायम रखेंगे इंडिया के साथ।
*भारत-पाक के मैच में हमेशा से प्रेशर रहा है किसी भी टूर्नामेंट में-शाहीन।
*14 अक्टूबर के दिन वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का सामना होगा पाकिस्तान से।

भारत को लेकर शाहीन शाह अफरीदी का बयान आप भी सुनो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पाक टीम के साथ नहीं जाएगा उनका एक प्रमुख खिलाड़ी

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान हो चुका है, जहां इस टीम से एक प्रमुख नाम गायब है। ये नाम है तेज गेंदबाज नसीम शाह का, जो चोट के कारण वर्ल्ड 2023 से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद उनकी जगह टीम में हसन अली को जगह दी गई है। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले ये पाक टीम को बड़ा झटका है, नसीम गेंदबाजी के साथ-साथ कमाल की बल्लेबाजी भी करते हैं और वो कई मौकों पर पाक टीम को अपने बल्ले से जीत दिला चुके हैं।

कुछ ऐसी होगी पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?