धनश्री वर्मा ने जो पोस्ट किया वो आपको सच में बहुत भावुक कर देगा…
धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Aug 22, 2022 11:51 am

स्पिनर युजी चहल और धनश्री वर्मा के बीच अनबन की खबरों ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी, साथ ही दोनों की तलाक फाइल करने की अफवाह भी तेजी से उड़ने लगी थी। लेकिन अब धनश्री वर्मा ने इस तस्वीर को पूरी तरह साफ कर दिया है, इसके लिए उन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया का सहारा लिया।
धनश्री वर्मा और युजी चहल ने लगाया थी एक ही स्टोरी
तलाफ फाइल करने की खबरें जैसे ही वायरल होने लगी, वैसे ही इस कपल ने सबसे पहले सोशल मीडिया का सहारा लिया और इन खबरों को सिर्फ अफवाह ही बताया। इस दौरान धनश्री वर्मा और युजी चहल ने एक ही इंस्टा स्टोरी लगाई थी और फैन्स तक अपनी बात पहुंचाई थी।
धनश्री वर्मा के एक पोस्ट ने सभी के मुंह पर लगा दिया ताला
*धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया शेयर।
*पोस्ट में बताया उनको लगी थी घुटने की चोट, जिससे थी काफी परेशानी।
*इन अफवाहों ने मुझे अब बना दिया काफी मजबूज- धनश्री।
*पोस्ट के आखिर में लिखा DVC यानी की धनश्री वर्मा चहल।
चहल की वाइफ का पोस्ट आप यहां आराम से पढ़े
कैसे लगी थी उनको ये चोट?
दरअसल, धनश्री को ये चोट डांस रील बनाते समय लगी थी, आपको बता दें कि चहल की वाइफ की डांस रील्स काफी वायरल होती है।
चहल ने भी किया है कमेंट
दूसरी ओर धनश्री का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, इस पर लाखों लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। इसी कड़ी में चहल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है- My woman