'जुर्माना मायने नहीं रखता इनके लिए....'- WTC फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया पर ठोके गए जुर्माने के बाद माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जुर्माना मायने नहीं रखता इनके लिए….’- WTC फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया पर ठोके गए जुर्माने के बाद माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 234 रनों पर ऑलआउट हो गई।

IND vs AUS Michael Waugh (Photo Source: Twitter)
IND vs AUS Michael Waugh (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 209 रनों से जीत दर्ज कर नौवें आईसीसी खिताब पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 234 रनों पर ऑलआउट हो गई। WTC फाइनल खत्म होने के बाद आईसीसी ने दोनों ही टीमों पर स्लो ओवर रेट के चलते बड़ा जुर्माना ठोक दिया है।

आईसीसी ने भारत पर मैच फीस का 100 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसी बीच इंग्लैंड के खिलाड़ी माइल वॉन ने टेस्ट क्रिकेट में ओवर रेट के मुद्दे को हल करने के लिए एक सुझाव दिया है।

माइकल वॉन ने दिया बड़ा सुझाव

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत पर भारी जुर्माना लगा दिया है। आपको बता दें मैच के दौरान लगभग 44 ओवरों का नुकसान हुआ है, दूसरे दिन केवल 75 ओवर ही फेंके गए थे।

इसी बीच माइकल वॉन का कहना है कि जुर्माना टीमों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। लेकिन अगर विपक्षी टीम को दिन के अंत में हर ओवर में 20 रन दिए जाते हैं तो टीमें एक दिन का कोटा सही समय पर खत्म करने के लिए जी जान लगा देगी।

10 साल बाद भी भारत के लिए खत्म नहीं हुआ आईसीसी खिताब का सूखा

भारत ने पिछली आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। तब से लेकर अब तक आईसीसी खिताब का सूखा टीम इंडिया के लिए जारी है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 469 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया पहली पारी में 296 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद अजिंक्य रहाणे ने (89 रन), शार्दुल ठाकुर ने (51 रन) और रवींद्र जडेजा ने (48 रन) की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 270 रनों पर दूसरी पारी घोषित कर भारत को 444 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

close whatsapp