हरभजन के बर्थडे पर युवराज सिंह ने शेयर किया स्पेशल वीडियो
हरभजन सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अद्यतन - जुलाई 3, 2022 12:57 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें दुनिया के सभी कोनों से शुभकामनाएं मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस और पूर्व साथी खिलाड़ी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उनके करीबी दोस्त युवराज सिंह ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।
इस खास मौके पर युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने भज्जी के साथ बिताए हुए उन खास पलों को दिखाया है। युवराज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसको देखने के बाद फैंस भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए युवराज सिंह का वो वीडियो
3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में जन्मे हरभजन सिंह ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वो भारत के पहले गेंदबाज बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लिया था। हरभजन ने 2001 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस घरेलू सीरीज में हरभजन सिंह शानदार फॉर्म में थे। तीन मैचों की उस सीरीज में हरभजन सिंह ने हैट्रिक सहित 32 विकेट अपने नाम किए थे और भारत को सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई थी। इस सीरीज के दौरान उन्होंने चार बार पांच विकेट हॉल भी लिया था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हरभजन सिंह के आंकड़े हैं शानदार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 t20i में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने क्रमशः 417, 269 और 25 विकेट अपने नाम किया था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 25 बार पांच विकेट हॉल और वनडे में तीन बार पांच विकेट हॉल लिया था।
सोशल मीडिया पर फैंस ने दी हरभजन को जन्मदिन की शुभकामनाएं
Happy B'day Harbhajan Singh 🎂
First Indian Who Took a Test Hattrick For India🇮🇳Enjoy Bhajji's Hattrick Vs Aus Historic Kolkata Test 2001💙 The Voice of Tony Greig.♥️#HarbhajanSingh @harbhajan_singhpic.twitter.com/RHdNwobf9x
— CrickeTendulkar 🇮🇳 (@CrickeTendulkar) July 3, 2022
https://twitter.com/SohanMhatre26/status/1543452944569335809?s=20&t=KEyDiNXy7QmuH7wZNS_pdg
https://twitter.com/Rohitian45a/status/1543455583637884928?s=20&t=KEyDiNXy7QmuH7wZNS_pdg
Bhajji madness at Eden was something else… 2001 and 2010.. unbelievable scenes #harbhajansingh pic.twitter.com/jSu6lPmImC
— Rahul Kumar (@rahulk_1019) July 3, 2022
Happy Birthday to you . Sir
You live life long#harbhajansingh pic.twitter.com/AKavSE9aSe— Shubham Jaykar (@ShubhamJaykar4) July 3, 2022
Birthday Greetings to Harbhajan Singh and wishing him good health and long life #HarbhajanSingh #HBDHarbhajanSingh #HappyBirthdayHarbhajanSingh pic.twitter.com/icqjvC2igf
— Sudip Kumar Maity- ( Modi Ka Parivar ) (@sudipkmaity) July 2, 2022
https://twitter.com/khushirajput001/status/1543485728013045760?s=20&t=KEyDiNXy7QmuH7wZNS_pdg
https://twitter.com/rahul_wats/status/1543493761900380160?s=20&t=KEyDiNXy7QmuH7wZNS_pdg
To the man who 𝓽𝓾𝓻𝓷𝓮𝓭 Indian cricket’s tide in the 2000s! 🙌
Here’s wishing the Turbanator, @harbhajan_singh on his special day. 🥳#HappyBirthdayBhajji #HarbhajanSingh pic.twitter.com/geYbT7oQEk
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 2, 2022