मामला कुछ गड़बड़ लगता है! ये दिनेश कार्तिक अब बैंकॉक घूमने क्यों गए हैं?
टीम इंडिया में नहीं हो रहा विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का चयन।
अद्यतन - Jan 24, 2023 2:29 pm

साल 2022 दिनेश कार्तिक के लिए काफी अहम रहा और उन्होंने 2022 में काफी कुछ हासिल भी किया। IPL 2022 में RCB से खेलते हुए कार्तिक ने ऐसा कमाल क्रिकेट खेला कि, उनकी टीम इंडिया में वापसी हो गई। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने सीधे टी20 वर्ल्ड कप खेल लिया, वहीं इन दिनों कार्तिक थोड़ा रीलेक्स हो गए हैं।
दिनेश कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल
जी हां, साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक को लगातार मौके दिए गए, लेकिन कार्तिक बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रहे और उसके बाद से उनका टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ। वहीं अब उनकी टीम इंडिया में वापसी काफी ज्यादा मुश्किल नजर आ रही है और युवा खिलाड़ियों पर ही बोर्ड का अब फोकस है।
ये बैंकॉक में क्या करने गए हैं दिनेश कार्तिक?
*टीम इंडिया में नहीं हो रहा विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का चयन।
*ऐसे में कार्तिक के पास है अभी काफी समय, बैंकॉक गए हैं इन दिनों घूमने।
*सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी ने फैन्स के साथ कुछ तस्वीरें की शेयर।
*साथ ही वहां कार्तिक लजीज खाने के भी ले रहे हैं काफी ज्यादा मजे ।
बैंकॉक से जुड़ा पोस्ट किया दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट
खाने का पूरा मजा ले रहा है इन दिनों ये खिलाड़ी
कब दिखेंगे वापस मैदान पर?
वहीं अब दिनेश कार्तिक की क्रिकेट में वापसी IPL के जरिए ही होगी, जहां वो IPL 2023 के दौरान एक बार फिर से RCB के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं और देखना होगा की क्या ये उनका आखिरी आईपीएल होगा या नहीं।