बल्लेबाज शिखर धवन की इस हंसी के पीछे, ढेर सारे दुख छुपे हुए हैं भाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज शिखर धवन की इस हंसी के पीछे, ढेर सारे दुख छुपे हुए हैं भाई

शिखर धवन सोशल मीडिया पर रहते हैं सबसे ज्यादा एक्टिव।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

शिखर धवन को आज भी फैन्स टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन अब ऐसा शायद कभी ना हो। दूसरी ओर ये बल्लेबाज अपने साथ किसी तरह का गम लेकर नहीं चलता है, साथ ही गब्बर पुरानी चीजों को लेकर दुखी भी नहींं होते हैं। ऐसे में फैन्स को इस खिलाड़ी का अलग ही अवतार देखने को मिलता है सोशल मीडिया पर और हर बार गब्बर के पोस्ट को काफी ज्यादा ही पसंद किया जाता है।

अब IPL ही है शिखर धवन का सहारा

जी हां, शिखर धवन का अब बस IPL ही सहारा है, जहां ये खिलाड़ी अब इसी लीग में खेलता हुआ नजर आता है। धवन को पता है कि अब उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं होगी, जिसे देखते हुए उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना भी बंद कर दिया है और वो दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए किसी युवा खिलाड़ी की जगह को नहीं रोकना चाहते हैं। वहीं इस साल भी शिखर पंजाब टीम से IPL खेलेंगे और साथ ही वो फिर से टीम की कप्तानी करेंगे।

ये शिखर धवन की झूठी मुस्कान लगती है

*शिखर धवन सोशल मीडिया पर रहते हैं सबसे ज्यादा एक्टिव।
*इसी कड़ी में गब्बर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है इंस्टा पर।
*जिसमें धवन अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ में नजर आ रहे हैं।
*कमेंट्स के जरिए फैन्स ने लिखा- टीम इंडिया में मिस करते हैं आपको।

शिखर धवन ने ये तस्वीर पोस्ट की है हाल ही में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

14 फरवरी के दिन मजेदार रील शेयर की थी बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

धवन के अलावा कई खिलाड़ी नहीं हैं अब टीम का हिस्सा

वहीं अब शिखर धवन के अलावा कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है। इस लिस्ट में ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल, साहा, पुजारा और रहाणे जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। जहां इन खिलाड़ियों की जगह टीम में युवा खिलाड़ियों ने ले ली है और बोर्ड का फोकस भी नई टीम तैयार करने पर है तीनों ही प्रारूप में।

close whatsapp