रोहित शर्मा की फिटनेस पर यह क्या बोल गए सलमान बट
रोहित शर्मा वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी। वो बस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए: सलमान बट
अद्यतन - Nov 16, 2022 6:26 pm

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट का कहना है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्व कप 2022 में उनकी बल्लेबाजी विफलताओं के लिए उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए।
सलमान बट की माने तो भारतीय कप्तान को अपनी फिटनेस में काम करना चाहिए। उनके मुताबिक अगर वो फिट हो जाएंगे तो अपनी टीम की सफलता में योगदान दे पाएंगे।
सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि, ‘रोहित शर्मा वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी। वो बस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वो बिल्कुल भी फिट नहीं लगे और फील्ड में भी वो काफी स्लो दिखें। लेकिन वो टॉप खिलाड़ी है।
इसका मतलब यह नहीं कि वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। जब वो पूरी तरह से फिट नहीं थे तब भी उन्होंने अपनी टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन फिट रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।’
बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में रोहित शर्मा ने 6 मुकाबलों में 106.42 के स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए थे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में मात्र 27 रन की पारी खेली थी।
क्या सूर्यकुमार यादव ओपनर की भूमिका निभा सकते हैं? जाने क्या कहा सलमान बट ने
एक प्रशंसक ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी के सवाल पूछा कि क्या सूर्यकुमार यादव से टी-20 क्रिकेट में ओपनिंग करवाई जा सकती है? इस पर सलमान बट का कहना था कि वो कमाल के खिलाड़ी हैं और किसी भी क्रम में आकर वह आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में आकर कमाल की बल्लेबाजी करते हैं। जब फील्ड पूरी तरह से खुली रहती है तब भी ऐसा लगता है कि वो पावरप्ले में खेल रहे हैं। लेकिन अब यह टीम मैनेजमेंट के ऊपर है कि वो उनका कैसे उपयोग करते हैं। कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए इसका मतलब यह नहीं कि भारतीय ओपनर बेकार है।’
बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांचों मुकाबलों की टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने ओपनिंग की थी। यादव ने 4 पारियों में 135 रन बनाए थे।