पाकिस्तान में जन्मे हुए इन 5 खिलाड़ियों ने IPL के पहले सीजन के बाद इस शानदार टूर्नामेंट में लिया है भाग - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान में जन्मे हुए इन 5 खिलाड़ियों ने IPL के पहले सीजन के बाद इस शानदार टूर्नामेंट में लिया है भाग

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में खेला गया था।

4- अजहर महमूद

Azhar Mahmood (Pic Source-Twitter)
Azhar Mahmood (Pic Source-Twitter)

2011 में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद ब्रिटिश सिटीजन बन गए थे जिसकी वजह से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला। अजहर महमूद को इंडियन प्रीमियर लीग 2012 के ऑक्शन में किंग्स XI पंजाब ने अपनी टीम में शामिल किया।

किंग्स XI पंजाब की ओर से उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने उस सीजन में बल्लेबाज के रूप में 11 मुकाबलों की 10 पारी में 130.98 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए। 2013 सीजन में अगर महमूद ने 11 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए।

इंडियन प्रीमियर लीग 2014 में अजहर महमूद अनसोल्ड गए। 2015 सीजन के ऑक्शन में भी अजहर महमूद अनसोल्ड गए लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें जिमी नीशम की जगह टीम में शामिल किया जो चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उस सीजन में होने मात्र एक मैच खेलने को मिला जिसमें उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp