पाकिस्तान में जन्मे हुए इन 5 खिलाड़ियों ने IPL के पहले सीजन के बाद इस शानदार टूर्नामेंट में लिया है भाग - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान में जन्मे हुए इन 5 खिलाड़ियों ने IPL के पहले सीजन के बाद इस शानदार टूर्नामेंट में लिया है भाग

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में खेला गया था।

2- इमरान ताहिर

Imran Tahir
Imran Tahir. (Photo Source: IPL/BCCI)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले इमरान ताहिर ने पाकिस्तान अंडर-19 टीम में भी अपना नाम शामिल किया है।

इमरान ताहिर लाहौर, पंजाब में पैदा हुए थे। 2011 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका की नागरिकता मिली जिसकी वजह से उन्होंने राष्ट्रीय टीम की ओर से यह जबरदस्त टूर्नामेंट खेला। इंडियन प्रीमियर लीग में इमरान ताहिर ने अपना डेब्यू 2014 सत्र में किया। दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने छह मुकाबलों में मात्र 9 विकेट ही हासिल किए।

2018 से 2021 तक इमरान ताहिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए भी नजर आए थे। 49 संस्करणों में इमरान ताहिर ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 27 मुकाबलों में 35 विकेट अपने नाम किए। 2019 में इमरान ताहिर पर्पल कैप विजेता भी थे। उन्होंने 17 मुकाबलों में 26 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई थी।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp