वरुण चक्रवर्ती ने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में गेंदबाजी करने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- सपाट पिच और छोटी बॉउंड्रीज……
वरुण चक्रवर्ती पर्पल कैप की रेस में शुमार हो गए हैं, उनके नाम इस सीजन अब तक 17 विकेट है।
अद्यतन - May 9, 2023 2:45 pm

आईपीएल 2023 के 53 वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 5 विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए और KKR को यह मुकाबला जीतने के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 5 विकेट खोकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। बता दें इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी रिंकू सिंह, आंद्रे रसल और नितीश राणा ने की। दरअसल लंबे समय बाद आंद्रे रसल ने बेहतरीन पारी खेली। उनके साथ ही रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए फिनिशर का रोल अदा किया।
वहीं कोलकाता की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी वरुण चक्रवर्ती ने की। बता दें उन्होंने इस मुकाबले में 4 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए, इस दौरान इकनॉमी रेट 6.5 की रही। इसके साथ ही वह पर्पल कैप की रेस में शुमार हो गए हैं, उनके नाम इस सीजन अब तक 17 विकेट है।
मुझे कप्तान का समर्थन प्राप्त था- वरुण चक्रवर्ती
वहीं मैच खत्म होने के बाद वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि, प्लान आसान था। दरअसल कप्तान नितीश चाहते थे कि मैं बल्लेबाजों को बॉउंड्री के लॉन्ग साइड वाले एरिया के तरफ शॉट्स खेलने की चुनौती दूं। मैनें वहीं किया। मुझे कप्तान का समर्थन प्राप्त था, जिसके कारण मुझे सफल होने में मदद मिली। हमें अपने घरेलु मैदान पर बेहतर गेंदबाजी की जरूरत थी और यह चुनौतीपूर्ण स्थिति रही।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, सपाट पिच और छोटी बॉउंड्रीज। इसलिए अगर हम यहां अच्छा करते हैं तो हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यहां छोटी बॉउंड्री के साथ कठिन गेंदबाजी रही। धवन के लिए भी ऐसा ही रहा। इसलिए यह सही लाइन और लेंथ को एक्सक्यूट करने और टॉप पर आने की बात है।