इस बार दिल्ली कैपिटल्स को हराना नहीं होगा आसान, लौट आया है ये धुरंधर खिलाड़ी, बढ़ गई है टीम की ताकत - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस बार दिल्ली कैपिटल्स को हराना नहीं होगा आसान, लौट आया है ये धुरंधर खिलाड़ी, बढ़ गई है टीम की ताकत

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

आईपीएल 2019 का टूर्नामेंट आगामी 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला चैम्पियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलूर के बीच होगा। इसके बाद 24 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। दिल्ली की इस फ्रेंचाइजी टीम ने इस बार अपना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रख लिया है। अब टीम नये सिरे से नये जोश के साथ मैदान में उतरने जा रही है। टीम मैनेजमेंट को यह पक्का विश्वास है कि यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो इस बाद टीम नया इतिहास ही नहीं बनायेगी बल्कि खिताब पर भी कब्जा जमायेगी।

दिल्ली कैपिटल्स नये जोश से है मैदान में

अपने नाम, लोगो बदलने के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार खिलाड़ियों के बारे में सोच समझ कर कदम उठाया है। इस बार उसकी टीम काफी तगड़ी नजर आ रही है। सबसे खास बात यह है कि काफी समय के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वापस टीम में आ गये हैं। शिखर धवन ऐसे सलामी बल्लेबाज हैं कि अकेले ही अपनी टीम को जिताने की क्षमता रखते हैं। इस बारे में टीम के सीनियर स्पिनर अमित मिश्रा ने भी कहा है कि धवन इस बार अवश्य ही कमाल दिखाएंगे।

पहला मुकाबला रोहित शर्मा की टीम से 24 को होगा

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान अमित मिश्रा ने बताया कि शिखर धवन, जो पिछले वर्ष तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे, वह अब दिल्ली कैपिटल्स में आ गये हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि शिखर धवन अकेले ही टीम को जिता सकते हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला टूर्नामेंट के शुरू होने के एक दिन बाद आगामी 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ होगा।

गब्बर के लिए फॉर्म कोई मायने नहीं रखती

अमित मिश्रा ने बताया कि धवन इस समय अपनी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं लेकिन उनके फॉर्म में आने मे कोई समय नहीं लगता है। धवन के फॉर्म में न होने से टीम में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस समय काफी अच्छे टच में हैं। उन्होंने हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। घरेलू टी20 में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर उन्होंने कई रिकार्ड बनाये हैं।

एशिया कप में धूम मचा चुके हैं धवन

एशिया कप में धूम धड़ाका मचाने वाले खिलाड़ी धवन ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच में अकेले अंतर पैदा कर सकते हैं। एशिया कप में शिखर धवन ने 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 68.40 की औसत से पांच पारियों में 342 रन बनाये थे। उसके बाद से उनका प्रदर्शन डगमगा भले ही रहा हो लेकिन आॅस्ट्रेलिया के साथ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है। इससे उम्मीद है कि वह जल्द ही लय पकड़ लेंगे।

close whatsapp