पूरे करियर में विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, फॉर्म पर मंडराया खतरा...! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूरे करियर में विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ कुछ ऐसा, फॉर्म पर मंडराया खतरा…!

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरने वाले थे।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया था। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम शानदार खेल दिखा रही थी, लेकिन मैच बारिश के चलते ड्रॉ पर समाप्त हुआ। टीम इंडिया ने उसी मोमेंटम को बरकरार रखते हुए वनडे सीरीज की भी धमाकेदार शुरूआत कर ली है। पहले वनडे मैच में भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते वेस्टइंडीज 114 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इशान किशन के अर्धशतकीय पारी के बल पर टीम ने जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच में जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह विराट कोहली का बैटिंग पोजिशिन था। पहले वनडे मैच में विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में नहीं उतरे। जिसके साथ ही विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पहली बार 5 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने नहीं उतरे कोहली

विराट कोहली हमेशा टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद भी विराट कोहली बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। आपको बता दें विराट कोहली के करियर में ऐसा पहली बार है जब भारत के एक पारी में पांच विकेट गिरने के बाद भी कोहली ने बल्लेबाजी नहीं की।

इससे पहले वह 7वें नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं लेकिन इस बार वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरने वाले थे। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल और इशान किशन ओपनिंग करने उतरे थे। वहीं फिर तीन नंबर में सूर्यकुमार यादव और चार नंबर में हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे।

यह भी पढ़े- WI vs IND: कोहली और रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में क्यों की थी इतने नीचे बल्लेबाजी, जानें बड़ी वजह 

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए धमाकेदार शुरूआत की। तीसरे ही ओवर में काइल मेयर्स मात्र (2 रन) पर हार्दिक पांड्या के हाथों आउट हो गए। एलिक अथानाजे सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन वह 8वें ओवर में (22 रन) पर डेब्यूडेंट मुकेश कुमार के हाथों आउट हो गए।

शाई होप ने सर्वाधिक (43 रन) की पारी टीम के लिए खेली। रवींद्र जडेजा ने (3 विकेट) और कुलदीप यादव ने (4 विकेट) अपने नाम किया। वहीं फिर टीम इंडिया ने इशान किशन के (52 रन) के बल पर 22.5 ओवरों में 5 विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया दूसरे वनडे में भी शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।

close whatsapp