निखिल चोपड़ा का बड़ा बयान कहा, टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल भारत-पाकिस्तान के बीच देखना चाहूंगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

निखिल चोपड़ा का बड़ा बयान कहा, टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल भारत-पाकिस्तान के बीच देखना चाहूंगा

मुझे खुशी होगी कि अगर फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा- निखिल चोपड़ा

Nikhil Chopra and India vs Pakistan (Image Credit- Twitter)
Nikhil Chopra and India vs Pakistan (Image Credit- Twitter)

टी-20 विश्व कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज 9 नंवबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन पाकिस्तान इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा।

वहीं दूसरी तरफ कल 10 नंवबर को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2022 को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। और इस मुकाबले के होने से पहले पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस अपने-अपने पूर्वानुमान लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी निखिन चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला होता हुआ देखना चाहते हैं

निखिल चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने टी-20 विश्व कप 2022 को लेकर बड़ा दिया है। चोपड़ा ने कहा कि देखिए मैं पर्सनली 2007 टी-20 विश्व कप जैसा होता देखना चाहता हूं। मेलबर्न की वो पिच, इंग्लैंड के खिलाफ भारत का मैच जीतना, पाकिस्तान द्वारा न्यूजीलैंड को हराना तो मेलबर्न में मजा आएगा।

इसके अलावा चोपड़ा ने कहा कि, आपको याद हो तो टी-20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया ने पहला मैच पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला था। और हमने नतीजा देखा भारत ने पाकिस्तान को हराया।

साथ ही चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ इस फाइनल में किसी और टीम के मुकाबले कहीं ज्यादा मजा आएगा। जैसा कि 2007 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोमांच था। किसी अन्य टीम के मुकाबले के बजाए मैच मेरी राय में भारत और पाकिस्तान का मैच देखना बहुत अच्छा होगा। क्योंकि जब समान ताकत वाली दो टीम आमने-सामने होंगी तो इसे देखने में मजा आएगा।

अगर इस बार टी-20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला होता है तो क्रिकेट फैंस को बहुत मजा आने वाला है कि क्योंकि भारत और पाक के बीच होने वाले हाई प्रेशर मुकाबले को देखने का अलग ही मजा है

close whatsapp