यशस्वी जायसवाल के विवादित आउट के फैसले से नाखुश सुनील गावस्कर थर्ड अंपायर पर जमकर बरसे - क्रिकट्रैकर हिंदी

यशस्वी जायसवाल के विवादित आउट के फैसले से नाखुश सुनील गावस्कर थर्ड अंपायर पर जमकर बरसे

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके की मदद से 84 रन बनाए

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वहीं मुकाबले के पांचवें दिन यशस्वी जायसवाल के आउट को लेकर विवाद हो गया।

बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 8 चौके की मदद से 84 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन महत्वपूर्ण समय पर वो आउट हो गए। बता दें कि, पैट कमिंस की एक साधारण गेंद पर यशस्वी ने बड़ा शॉट खेलने चाहा, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास गई, जहां उन्होंने कैच को अच्छी तरह से पकड़ा।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने यशस्वी के आउट को लेकर अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। इसके तुरंत बाद पैट कमिंस ने रिव्यू मांगा। थर्ड अंपायर ने जब रिप्ले देखा, तो पता चला की गेंद ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर के पास गई है, लेकिन Snicko में कुछ भी नहीं दिखा। हालांकि, ग्लव्स में लगकर गेंद में हुई हरकत की वजह से थर्ड अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को आउट करार दिया।

टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी तीसरे अंपायर के इस फैसले से निराश दिखे। खुद यशस्वी को फील्ड अंपायर से इस चीज को लेकर काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा गया। इस बीच पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने थर्ड अंपायर के इस फैसले को कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं?: सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘अगर यहां डिफ्लेक्शन है या नहीं भी है यह ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है। आखिर हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? Snicko में फ्लैट लाइन देखने को मिली है। हालांकि, इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने यशस्वी को आउट करार दिया। यह ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है। आप इसको लेकर फैसला ना लें।

अगर हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो रिजल्ट भी उसी के तहत आना चाहिए। Snicko में नजर कुछ और आया था और फैसला काफी अलग था। अगर आपके पास सबूत है तो टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल वैसे ही किया जाना चाहिए। मैं थर्ड अंपायर के इस फैसले से नाखुश हूं।’

close whatsapp