विंडीज दौरे के बीच टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर का हुआ निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम
केरल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कार्तिक जयराम का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वह 67 वर्ष के थे।
अद्यतन - जुलाई 16, 2023 11:07 पूर्वाह्न

केरल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कार्तिक जयराम का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वह 67 वर्ष के थे। उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 1981 से 1983 तक केरल का नेतृत्व किया। साथ ही रणजी ट्रॉफी के 1985-86 सीजन के दौरान उन्होंने बल्ले से भी काफी शानदार प्रदर्शन किया।
बता दें रणजी ट्रॉफी के 46 मैचों में के. जयराम ने 29.47 के औसत से 2358 रन बनाए। जिसमें उनके 5 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ पार्ट टाइम स्पिन थे और पांच विकेट भी झटके थे। उन्हें केरल का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी भी माना जाता था।
एर्नाकुलम में जन्मे इस खिलाड़ी ने दिलीप ट्रॉफी में साउथ जोन का भी प्रतिनिधित्व किया। 1980 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया और नेशनल लेवल पर एक स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे। बता दें रणजी ट्रॉफी के 1986-87 सीज़न के दौरान, के.जयराम ने पांच मैचों में चार शतक भी बनाए। इसके अलावा, उन्होंने BCCI में भी कई महत्वपूर्ण रोल निभाएं। खासकर, जयराम जूनियर लेवल पर पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता थे। उन्होंने कुछ सालों तक केरल की सीनियर टीमों के चीफ सिलेक्टर के रूप में भी काम किया।
के. जयराम के निधन पर रोजर बिन्नी ने जताया शोक
वहीं के. जयराम के निधन पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, उन दिनों केरल में ज्यादा क्रिकेट प्रतिभाएं नहीं थीं। लेकिन जयरामन बिल्कुल अलग थे। वह एक बेहद अच्छे क्रिकेटर होने के साथ साथ उससे भी बेहतर इंसान थे। वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे।
TOI से बातचीत करते हुए रोजर बिन्नी ने कहा कि, मुझे अभी उनके निधन के बारे में पता चला और मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। बता दें एक इंटरव्यू में के.जयराम ने एक बार अपने शानदार करियर के सबसे अच्छे पल का खुलासा किया था और कहा था कि,मुझे लगता है कि कर्नाटक के खिलाफ शतक मेरा बेस्ट था। शतक के तुरंत बाद मुझे गुंडप्पा विश्वनाथ से जो सराहना मिली, वह मेरे खेल करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है।
यहां पढ़ें: वे अपनी कब्र खुद खोद रहे हैं, आकाश चोपड़ा ने वेस्टइंडीज टीम को लेकर कही बड़ी बात