वनडे फॉर्मेट तीनों प्रारूपों में सबसे मुश्किल फॉर्मेट है इसलिए खिलाड़ी इससे भाग रहे हैं: राशिद लतीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे फॉर्मेट तीनों प्रारूपों में सबसे मुश्किल फॉर्मेट है इसलिए खिलाड़ी इससे भाग रहे हैं: राशिद लतीफ

आप पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकते। यह काफी मुश्किल फॉर्मेट है और आपको काफी तेज होना पड़ेगा। इसलिए खिलाड़ी वनडे क्रिकेट से भाग रहे हैं: राशिद लतीफ

Ben Stokes of England (Photo by Steve Bardens/Getty Images)
Ben Stokes of England (Photo by Steve Bardens/Getty Images)

पिछले कुछ समय से तमाम विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि वनडे क्रिकेट का यह काफी मुश्किल दौर चल रहा है। उनके मुताबिक वनडे क्रिकेट का अंत नजदीक है।

कई लोगों को वनडे क्रिकेट के भविष्य की चिंता हो रही है। अभी हाल ही में इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के बाद संन्यास लिया। यही नहीं तमाम देश और खिलाड़ी भी टी-20 फॉर्मेट को ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को अपने नए टी-20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के लिए मना कर दिया है।

टी-20 के अलावा तमाम क्रिकेटर टेस्ट फॉर्मेट के लिए भी हामी भर रहे हैं। स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट में अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए बेन स्टोक्स ने कहा कि मैं इंग्लैंड के लिए 150 टेस्ट मुकाबले खेलना चाहता हूं।

आप वनडे क्रिकेट में पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकते: राशिद लतीफ

हाल ही में वसीम अकरम ने भी कहा था कि, ‘वनडे क्रिकेटर पुराना हो चुका है और अब इसे बंद कर देना चाहिए।’ अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है।

राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि, ‘इस समय वनडे क्रिकेट कौशल की मांग कर रहा है। पावरप्ले में एक खिलाड़ी 30 गज के अंदर रहता है जो बल्लेबाजों को काफी परेशान करता है। 5 अंदर और 4 खिलाड़ी बाहर होते हैं। आप पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकते। यह काफी मुश्किल फॉर्मेट है और आपको काफी तेज होना पड़ेगा। इसलिए खिलाड़ी वनडे क्रिकेट से भाग रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि टेस्ट मुकाबलों में आप 250 और 300 रन बना रहे हैं। भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने 250 रन काफी आसानी से बना लिए थे। श्रीलंका के खिलाफ भी पाकिस्तान ने 344 रनों का पीछा बड़ी आसानी से कर लिया था। इस समय वनडे क्रिकेट खेलना सबसे मुश्किल है और यह बात खिलाड़ी भी जानते हैं इसीलिए वह इससे दूर भाग रहे हैं।

close whatsapp