पूर्व पाक खिलाड़ी हुए धोनी के मुरीद, मुंबई के खिलाफ उनकी पारी को देखने के बाद किया यह ट्वीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व पाक खिलाड़ी हुए धोनी के मुरीद, मुंबई के खिलाफ उनकी पारी को देखने के बाद किया यह ट्वीट

मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी ने आखिरी चार गेंदों में बनाए 16 रन।

MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/ IPL)
MS Dhoni. (Photo Source: Twitter/ IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 33वें मुकाबले में एमएस धोनी का जलवा देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस पूर्व कप्तान ने महज 13 गेंदों पर 28 रनों की नाबाद पारी खेल डाली, जिसमें तीन चौके एवं एक छक्का शामिल था। उनके इस पारी की बदौलत सीएसके ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) को तीन विकेट से मात दी।

धोनी की शानदार बल्लेबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पूल बांध रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं कुछ पूर्व क्रिकेटर भी धोनी को उनके पुराने अवतार में लौटते देख खुश हुए और उन्हें एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बताने लगे। पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी के आखिरी ओवर के मास्टरक्लास को देखने के बाद ट्विटर पर इस महान क्रिकेटर को ‘सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक’ करार दिया।

यहां देखिए कुछ धोनी को लेकर कुछ पूर्व खिलाड़ियों का ट्वीट

कुछ इस तरह से मिली सीएसके को रोमांचक जीत

मैच की बात करें तो सीएसके को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रीज पर ड्वेन प्रिटोरियस थे, मुंबई की ओर से आखिरी ओवर जयदेव उनादकट डालने आए। उनादकट ने पहली ही गेंद पर प्रिटोरियस को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और मुंबई इस मैच पर पकड़ मजबूत बनाते दिख रहा था।

प्रिटोरियस के आउट होने के बाद धोनी का साथ देने आए ड्वेन ब्रावो। विंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर धोनी को स्ट्राइक दिया। अब सीएसके को जीत के लिए 4 गेंदों पर 16 रन की दरकार थी। महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरी गेंद पर सामने की तरफ शानदार छक्का जड़ दिया, वहीं चौथी गेंद पर धोनी ने गेंद को चौके के लिए बाउंड्री के पार भेजा।

अब सीएसके को दो गेंदों पर छह रन की जरूरत थी, ऐसा लग रहा था कि मैच किसी भी तरफ जा सकता है। लेकिन धोनी ने पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। इसके बाद आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका जड़कर सीएसके को रोमांचक जीत दिला दिलाई।

close whatsapp