श्रीलंकाई सिंगर योहानी के चलते सुर्खियों में हैं Ramiz Raja! एक क्लिक में जानिए सारा माजरा - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंकाई सिंगर योहानी के चलते सुर्खियों में हैं Ramiz Raja! एक क्लिक में जानिए सारा माजरा

रमीज राजा ने खाली समय में मशहूर गायिका के साथ स्वर मिलकर सभी को चकित कर दिया।

Ramiz Raja and Yohani. (Image Source: Twitter)
Ramiz Raja and Yohani. (Image Source: Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध कमेंटेटर Ramiz Raza ने हाल ही में क्रिकेट से परे अपने एक अन्य टैलेंट का परिचय प्रशंसकों से कराया। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन अपनी गायन प्रतिभा को उजागर करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देख प्रशंसक हैरान रह गए।

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि रमीज राजा ने मशहूर श्रीलंकाई गायिका योहानी के साथ गाना गाकर इंटरनेट पर आग लगा दी है। आपको बता दें, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वह लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं।

Ramiz Raza की गायकी प्रतिभा हुई वायरल

इस बीच, रमीज राजा ने खाली समय में मशहूर गायिका के साथ स्वर मिलकर सभी को चकित कर दिया। आपको बता दें, श्रीलंकाई गायिका योहानी को बड़ा ब्रेक हिट गाने माणिके मगे हिते से मिला था। इस गाने ने इंटरनेट, खासकर यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर खूब धमाल मचाया था। इसके बाद योहानी को बॉलीवुड से ऑफर मिलने लगे, और उन्होंने इस हिट गाने का हिंदी भाषा में भी रीमेक बनाया, जिसे काफी पसंद किया गया।

यहां पढ़िए: Colombo Strikers vs Galle Titans: लंका प्रीमियर लीग में Babar Azam ने जड़ा शतक, तो फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि रमीज राजा भी योहानी के फैन है। इस बीच, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लंकाई गायिका के साथ उनका हिट गाना गाने की कोशिश की, जिसे देख योहानी भी आश्चर्यचकित लग रही थी। इसके अलावा, राजा ने महान सिंगर किशोर कुमार का एक प्रसिद्ध गाना भी गाया, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखिए Ramiz Raza का वो वायरल वीडियो:

आपको बता दें, रमीज राजा ने पाकिस्तान क्रिकेट के 36वें चीफ के रूप में कार्यभार संभाला था। राजा ने सितंबर 2021 में PCB के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। वह एक साल और तीन महीने तक सत्ता में रहे और ऐसा करने वाले केवल चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर बने थे।

close whatsapp