विराट कोहली के मुरीद हुए WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर, कहा- खतरे में हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के मुरीद हुए WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर, कहा- खतरे में हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक बनाने वाले क्रिकेटर का रिकॉर्ड बनाने के लिए और चार शतकों की जरूरत है।

Sachin Tendulkar, Drew McIntyre and Virat Kohli (Image Source: Twitter)
Sachin Tendulkar, Drew McIntyre and Virat Kohli (Image Source: Twitter)

विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ी ब्रांड बन चुके हैं, और भारतीय दिग्गज की लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अब इस लिस्ट में स्कॉटिश रेसलर और पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर भी जुड़ गए हैं।

दरअसल, मैकइंटायर है तो रेसलर लेकिन वह क्रिकेट के भी बहुत बड़े फैन है। इस बीच, ड्रू मैकइंटायर ने विराट कोहली के लिए ट्विटर पर एक खास पोस्ट शेयर की, जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार की शानदार शतक के लिए प्रशंसा की।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने की विराट कोहली की तारीफ

इसके अलावा, स्कॉटिश रेसलर ने कोहली को लेकर एक बड़ा दावा भी किया है। आपको बता दें, श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 46वां शतक ठोका है। इस शतक के साथ ही कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के काफी करीब पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान के नाम अब कुल 74 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

विराट कोहली के हर शतक के साथ उनके और सचिन तेंदुलकर के बीच तुलना का सिलसिला और तेज हो जाती है। वहीं, इस समय हर कोई कोहली के तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों और वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने की संभावना के बारे में बात कर रहा है, और अब कड़ी में ड्रू मैकइंटायर भी शामिल हो गए हैं। WWE सुपरस्टार को दृढ़ विश्वास है कि कोहली तेंदुलकर के वनडे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

ड्रू मैकइंटायर ने ट्विटर पर लिखा: ‘विराट कोहली की तीसरे वनडे में शतकीय पारी बेहद शानदार थी। वह एक अलग ही नस्ल के क्रिकेटर हैं। विराट निश्चित रूप से सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे और 50 वनडे शतक तक पहुंच जाएंगे?!’

close whatsapp