दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर किया अपलोड - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर किया अपलोड

दिनेश कार्तिक ने 21 मई की सुबह यह तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की और कैप्शन में लिखा कि, 'मोबाइल की गैलरी में मिली'

Dinesh Karthik. (Photo Source: IPL/BCCI)
Dinesh Karthik. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मुकाबले से पहले एक पुरानी तस्वीर साझा की है। जिसमें वो खुद मुंबई टीम की जर्सी पहने हुए हैं। बता दें, यह मुकाबला बैंगलोर और दिल्ली दोनों के लिए ही काफी अहम है। इन दोनों टीमों में से कोई एक आज प्लेआफ में अपनी जगह बनाएगी।

अगर मुंबई के खिलाफ दिल्ली यह मुकाबला जीत जाती है तो वो प्लेआफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर लेगी। वहीं अगर दिल्ली यह मुकाबला हार जाती है तो RCB प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT), राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

RCB के सभी प्रशंसक आज दुआ कर रहे होंगे कि मुंबई यह मुकाबला दिल्ली से जीत जाए। मुंबई का प्रदर्शन इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें सिर्फ 3 में जीत दर्ज कर पाए हैं। अंक तालिका में वो आखिरी पायदान पर काबिज हैं। RCB के सभी प्रशंसक मुंबई के सपोर्ट में आज मुकाबला देखने आएंगे।

दिनेश कार्तिक दो सीजन मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं

इसी के साथ आरसीबी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक में अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह मुंबई टीम की जर्सी पहने हुए हैं।बता दें, दिनेश कार्तिक 2 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 21 मई की सुबह यह तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की और कैप्शन में लिखा कि, ‘मोबाइल की गैलरी में मिली’। इस तस्वीर में कार्तिक ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी हुई है और अपना बल्ला हवा में उठा रखा है।

आईपीएल 2012 में दिनेश कार्तिक ने MI के लिए खेला था और 238 रन बनाए थे। वहीं 2013 में उनका प्रदर्शन काफी ताबड़तोड़ रहा और उन्होंने मुंबई के लिए 510 रन बनाए। यही नहीं इसी साल मुंबई ने अपना पहला IPL कप भी जीता था। ये कार्तिक का पहला और आखिरी आईपीएल कप अभी तक का रहा है।

हो सकता है कि टीम के खिलाड़ी मुंबई बनाम दिल्ली का मुकाबला स्टेडियम में जाकर देखें: विराट कोहली

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मिली जीत के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि, टीम के सभी खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को सपोर्ट करेंगे। बस 2 दिन के लिए हम थोड़ा रिलैक्स होना चाहते हैं और उसके बाद हम मुंबई को सपोर्ट करेंगे। मुझे लगता है कि सिर्फ मैं और कार्तिक ही नहीं बल्कि 25 और सपोर्टर आज मुंबई की जीत की दुआ करेंगे।

दिल्ली और बैंगलोर में आज जो भी प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करेगी वो 25 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

close whatsapp