हार्दिक पांड्या पर भड़के एक्टर शाहिद कपूर, कैमरे के सामने हंसकर टाल दिया मामला
हाल ही में अंबानी परिवार ने मुंबई में रखी थी गणपति पूजा।
अद्यतन - Sep 20, 2023 2:26 pm

हाल ही में एशिया कप 2023 खत्म हुआ है और इसे टीम इंडिया ने जीता है, साथ ही टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या, विराट कोहली सहित बाकी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब खिलाड़ियों को थोड़ा ब्रेक मिला है, ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और हार्दिक का भी एक वीडियो सामने आया है।
हार्दिक लौट आए हैं अपनी पुरानी लय में
जी हां, हार्दिक पांड्या की टीम इंंडिया में बतौर ऑलराउंडर एंट्री हुई थी, लेकिन फिर चोट के कारण वो काफी समय तक परेशान रहे थे और गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे। वहीं अब वो अपनी पुरानी लय में लौट चुके हैं, जहां वो दमदार बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और ये टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप को देखते हुए काफी अच्छी खबर है।
शाहिद कपूर हो गए हार्दिक पांड्या की इस हरकत से नाराज!
*हाल ही में अंबानी परिवार ने मुंबई में रखी थी गणपति पूजा।
*इसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के लोग हुए थे शामिल।
*इस दौरान एक्टर शाहिद कपूर दे रहे थे तस्वीर के लिए पोज।
*पीछे से आ गए हार्दिक पारिवार के साथ, बिगड़ गई शाहिद की तस्वीर।
हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसे खराब कर दी शाहिद की तस्वीर
ऑलराउंडर सोशल मीडिया पर रहता है काफी ज्यादा ही एक्टिव
इस बार हाथ नहींं आई टीम इंडिया की कप्तानी
जब-जब टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जाता है, तो हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है, जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और पहले 2 वनडे मैचों के लिए केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं आखिरी वनडे के लिए रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो जाएगी और वो कप्तानी करेंगे। इससे पहले हार्दिक काफी बार टीम इंडिया की सफल कप्तानी कर चुके हैं और खासकर उन्होंने टी20 प्रारूप में ज्यादा टीम की कप्तानी की है।