ये क्या! डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से ले लिया अब तक का सबसे बड़ा पंगा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या! डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से ले लिया अब तक का सबसे बड़ा पंगा

वार्नर ने खुलासा किया है कि काउंसिल असेस्टिंग टीम ने उनसे छवि सुधारने के लिए मीडिया ट्राइल का सामना करने के लिए कहा था।

David Warner (Image Source: Getty Images)
David Warner (Image Source: Getty Images)

डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ने बाॅल टेंपरिंग मामले में 2 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद साल 2019 में क्रिकेट में वापसी की थी। गौरतलब है कि उस समय स्मिथ के नेतृत्व में उपकप्तान वार्नर और ओपनर बल्लेबाज कैमरून बेनक्राॅफ्ट ने सैंड पेपर की मदद से गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। तीनों ने इस बाॅल टेंपरिंग कांड को साल 2018 में साउथ अफ्रीका खिलाफ एक मैच में किया था।

बता दें कि इसके बाद स्मिथ और वार्नर पर दो साल का प्रतिबंध और आजीवन कप्तानी करने का प्रतिबंध लगा था। हालांकि इसके कुछ समय बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा देश के क्रिकेट संविधान में किए गए कुछ संशोधनों के कारण डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ को कप्तानी की भूमिका में आने का अवसर मिला था।

वार्नर  को नहीं मिल सकी राहत

बता दें कि 21 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ की आचार संहिता में संशोधन किया, इस संसोधन के कारण जिन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा है वो प्रकिया में आवेदन कर प्रतिबंध या आजीवन प्रतिबंध से राहत पा सकते है। दूसरी तरफ इस बात की जानकारी मिलने के बाद डेविड वार्नर ने भी इसके लिए आवेदन किया।

लेकिन इस आवेदन प्रकिया के दौरान इस विस्फोटक बल्लेबाज के साथ कुछ सही नहीं हुआ और अब वार्नर ने अपनी भावनाओं को इंस्टाग्राम के माध्यम से सबके सामने रखा है। बता दें कि वार्नर ने अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है कि इस आवेदन के दौरान उन्होंने कैसा अनुभव किया और रिव्यू पैनल ने कैसा उनके साथ कैसा व्यवहार किया था।

मेरा परिवार मेरे लिए क्रिकेट से ज्यादा महत्व रखता है- वार्नर

प्रतिबंध हटाने वाली याचिका के आवेदन के दौरान अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी, मेरा परिवार मेरे लिए क्रिकेट से ज्यादा महत्व रखता है। केपटाउन में पांच साल पहले हुई घटना के बाद आरोप, आलोचना और हमला न जाने क्या-क्या मैंने झेला, लेकिन इस दौरान मुझे बेतहाशा सपोर्ट और पत्नी कैंडी और मेरी तीन बेटियों (इवी मे, इंजी रे और इसला रोस) से मुझे बहुत प्यार मिला।

उस टेस्ट मैच के बाद मेरे ऊपर से कप्तानी का प्रतिबंध नहीं हटाया गया, लेकिन इसके बात मैंने खुद को रीफाॅर्म, रिहैब और बदला ताकि मैं गेम के प्रति अपने नजरिए को बदल सकूं। हालांकि मैंने इस दौरान क्रिकेट खेला, लेकिन इस भयानक प्रतिबंध ने मेरे और मेर परिवार के ऊपर गहरा प्रभाव डाला, और मुझे इस प्रतिबंध से अभी तक राहत नहीं मिली है।

21 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ की आचार संहिता में संशोधन किया, इस संसोधन के कारण जिन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा है वो प्रकिया में आवेदन कर प्रतिबंध या आजीवन प्रतिबंध से राहत पा सकते है।

इस घोषणा के बाद मैं काफी खुश हुआ और मैंने आशा रखी कि मुझे रिव्यू पैनल के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और मैं उनसे कहता कि मैंने अपने गहरे अफसोस और पछतावे का प्रदर्शन किया है, और यह मेरे लिए पुनर्वास और परिवर्तन का समय है।

25 नवंबर 2022 को प्रशासकों, सहयोगियों के प्रोत्साहन और आचार संहिता के तहत नियमों के अनुसार, मैंने क्रिकेट में कप्तानी के पदों से अपने आजीवन प्रतिबंध में संशोधन के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एक आवेदन प्रस्तुत किया। मैंने पूरी भावना के साथ यह आवेदन किया और आशा थी कि आचार संहिता के तहत नियमित रूप से स्थापित प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

मुझे आशा थी कि जो संशोधन किए गए हैं उसके तहत स्थापित प्रकिया और कोड ऑफ कंडक्ट के माध्यम से मेरे बैन को मॉडिफाई किया जा सके। इसके बाद मुझे अपने करियर में संतुलन बनाने में मदद मिले, मेरी गर्दन पर कोई भी तलवार न लटके और साथ ही मेरे परिवार पर भी कोई उंगली ना उठा पाए।

लेकिन इस आवेदन के बाद वार्नर के साथ वैसा कुछ भी नहीं हुआ जैसा वो समझ रहे थे, वार्नर ने आगे कहा, काउंसिल और रिव्यू पैनल ने मेरे बारे में आपत्तिजनक और अनुपयोगी टिप्पणियां की जिनका आचार संहिता के तहत उनके बिल्कुल कोई भी हक नहीं था। अफसोस की बात है कि रिव्यू पैनल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे वकील द्वारा पेश किए आवेदन के खिलाफ काम किया।

यहां देखिए वार्नर का वो इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

close whatsapp