अरे! आज सूरज कहां से निकला है, गौतम गंभीर धोनी की CSK को बधाई दे रहे हैं भाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! आज सूरज कहां से निकला है, गौतम गंभीर धोनी की CSK को बधाई दे रहे हैं भाई

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

MS Dhoni and Gautam Gambhir (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni and Gautam Gambhir (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ भारत के पूर्व बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच गौतम गंभीर ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल जीतने की बधाई दी।

बता दें, फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए। टीम की ओर से रिद्धिमान साहा ने 39 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। साहा के अलावा युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में आठ चौके और 6 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 15 ओवर में 171 रन बना लिए। उनको 15 ओवर में 171 रन ही बनाने थे और टीम ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की पांचवी IPL ट्रॉफी है और गौतम गंभीर ने इसी को लेकर टीम को बधाई दी।

गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर चेन्नई सुपर किंग्स को दी बधाई

गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘चेन्नई सुपर किंग्स को बधाई। एक टाइटल जीतना बहुत ही मुश्किल होता है और आपने 5 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। यह सच में अविश्वसनीय है। #IPL2023’

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रनों की बेहतरीन पारी खेली। डेवोन कॉनवे ने ऋतुराज का काफी अच्छा साथ दिया और उन्होंने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

युवा खिलाड़ी शिवम दुबे ने 21 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 32 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। अपना आखिरी IPL मैच खेल रहे अंबाती रायडू ने 8 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रवींद्र जडेजा ने 6 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 15* रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम 2 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी और जडेजा ने पहले छक्का और फिर चौका जड़ अपनी टीम को पांचवीं बार IPL ट्रॉफी जिताई।

close whatsapp