IPL: भले ही गंभीर आज लखनऊ के साथ हैं लेकिन वे कोलकाता से भी बहुत प्यार करते हैं!  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL: भले ही गंभीर आज लखनऊ के साथ हैं लेकिन वे कोलकाता से भी बहुत प्यार करते हैं! 

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर हैं गौतम गंभीर

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter)
Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दो बार के विश्व कप विजेता खिलाड़ी गौतम गंभीर इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। बता दें कि गंभीर आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के मेंटर की भूमिका में नजर आ रहे है।

तो वहीं लखनऊ का कल 20 मई, शनिवार को एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला गया था। बता दें कि इस मैच को जीतकर लखनऊ ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दूसरी ओर इस मैच के बाद कुछ फोटोज को गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर शेयर की, जिसमें से एक फोटो में लिखा है- वापस आ जाओ जीजी केकेआर में

दूसरी ओर ईडन गार्डन में हुए इस मैच की कुछ फोटोज को गंभीर ने ट्विटर पर शेयर करते वक्त लिखा- तुम जानते हो कोलकाता, मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं।

देंखे गंभीर द्वारा शेयर किए गए फोटोज

बता दें कि गौतम गंभीर ने अपनी ही कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार (2012 और 2014) चैंपियन बनाया है। लेकिन भले ही वो आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर हो, लेकिन उन्होंने इन फोटोज को शेयर करके बता दिया है कि वह आज भी कोलकाता टीम से कितना प्यार करते हैं।

close whatsapp