दोहरा शतक नहीं जड़ पाया कोई बात नहीं, मुझे सिर्फ अपनी टीम की जीत में योगदान देना है: डैरिल मिचल - क्रिकट्रैकर हिंदी

दोहरा शतक नहीं जड़ पाया कोई बात नहीं, मुझे सिर्फ अपनी टीम की जीत में योगदान देना है: डैरिल मिचल

डैरिल मिचल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 190 रन की धमाकेदार पारी खेली।

Daryl Mitchell in Test (Photo Source: Twitter/Blackcaps)
Daryl Mitchell in Test (Photo Source: Twitter/Blackcaps)

10 जून से 14 जून तक चलने वाले इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचल अपने दोहरे शतक से चूक गए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 190 रन की धमाकेदार पारी खेली। ये मुकाबला नॉटिंघम में खेला जा रहा है। पिछले मुकाबले में भी मिचल ने शतक जड़ा था और अपने फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा। उनका बखूबी साथ दिया विकेटकीपर टॉम ब्लंडल ने जिन्होंने 106 रन की शतकीय पारी खेली। बता दें, न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 553 रन बनाए थे।

मिचल को एक जीवनदान मिला था जब वो 3 रन पर थे। उसके बाद उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 81 रन बना लिए थे। उन्होंने दूसरे दिन के पहले सेशन में अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा था। जब वो 104 पर थे तब रूट ने भी उनका एक कैच छोड़ा था।

सच्ची बताऊं तो दोहरा शतक ना जड़ पाने का मुझे ज्यादा अफसोस नहीं है: डैरिल मिचल

उसके बाद उन्होंने काफी ध्यान से आगे खेला और ट्रेंट बोल्ट के साथ आखिरी विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की थी। जिसके बाद उनको 190 के स्कोर में मैथ्यू पॉट्स ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि, मुकाबले के बाद मिचल ने कहा कि उनको 200 रन का बनाने का ज्यादा मलाल नहीं रहेगा क्योंकि टीम की जीत पहले है।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद मिचल ने कहा कि, “सच्ची बताऊं तो दोहरा शतक ना जड़ पाने का मुझे ज्यादा अफसोस नहीं है। मुझे अच्छा लगा कि मैंने टीम की जीत में अपना संयोग दिया। शतक के ऊपर रन बनाना अच्छी बात है। मैं सिर्फ अपनी टीम के लिए अच्छा काम कर रहा था और ट्रेंट बोल्ट के साथ आखिरी में बल्लेबाजी करना काफी अच्छा लगा था। वो हमेशा थोड़ा बहुत मनोरंजन जरूर दिखाते हैं।”

ट्रेंट बोल्ट को इस रिकॉर्ड को हासिल करने की काफी दिलचस्पी थी: डैरिल मिचल

ट्रेंट बोल्ट मुकाबले के दूसरे दिन नंबर 11 पर आए थे और मिचल के साथ अच्छी साझेदारी की थी। पहले टेस्ट में उन्होंने 18 रन बनाए थे, वहीं इस टेस्ट में उन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 4 चौके जड़े थे। इस पारी की बदौलत उन्होंने मुथैया मुरलीधरन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। नंबर 11 बल्लेबाज के रूप में मुरलीधरन ने टेस्ट में 623 रन बनाए थे जिसकी बराबरी ट्रेंट बोल्ट ने इस मुकाबले में की।

बता दें, बोल्ट और मिचल दोनों ही IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेल चुके हैं। मिचल ने कहा, “मैंने IPL 2022 में ट्रेंट बोल्ट के साथ 2 महीने बिताए थे और वो हर दिन यह बोलते थे कि उनको यह रिकॉर्ड तोड़ना है। यह काफी लाजवाब रिकॉर्ड है। क्या पता अब उनके नाम ये रिकॉर्ड हमेशा के लिए दर्ज हो जाए।”

close whatsapp