श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र की शुरुआत की, गौतम गंभीर भी आक्रामक मोड में नजर आए - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र की शुरुआत की, गौतम गंभीर भी आक्रामक मोड में नजर आए

भारतीय टीम इस दौरे के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और उन्होंने यहां अभ्यास सत्र भी शुरू कर दिया है।

Gautam Gambhir (Pic Source-X)
Gautam Gambhir (Pic Source-X)

भारतीय टीम को अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। भारतीय टीम इस दौरे के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और उन्होंने यहां अभ्यास सत्र भी शुरू कर दिया है। यह गौतम गंभीर के मुख्य कोच के रूप में भारतीय टीम का पहला दौरा है।

बता दें, इन दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अभ्यास सत्र की वीडियो को साझा किया है। सभी खिलाड़ी अभ्यास सत्र के दौरान काफी शानदार लय में नजर आए।

यह रही वीडियो:

 

बता दें, जहां एक तरफ इस दौरें में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे वहीं दूसरी ओर वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। तीन मैच की टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। हार्दिक पांड्या को दोनों ही प्रारूपों का भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा कर दी थी कि रवींद्र जडेजा को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है।

दोनों ही प्रारूपों की भारतीय टीम में रियान पराग को शामिल किया गया है जबकि श्रेयस अय्यर जिन्होंने अपना केंद्रीय अनुबंध इसी साल खोया था वो भी टीम में वापसी कर चुके हैं।

यह रही भारत टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?