'ऐसा टी20 शतक पहले नहीं देखा', इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी पर हेड कोच गौतम गंभीर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ऐसा टी20 शतक पहले नहीं देखा’, इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी पर हेड कोच गौतम गंभीर 

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में 150 रनों से जीत हासिल की है।

Gautam Gambhir and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)
Gautam Gambhir and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आखिरी टी20 मैच में अभिषक शर्मा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। मुकाबले में उन्होंने 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 54 गेंदों में 135 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

वहीं, इस शतक के साथ अभिषेक भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, अब अभिषेक की इस ताबड़तोड़ पारी पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

अभिषेक के शतक पर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि अभिषेक शर्मा की कमाल की पारी को लेकर, स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में हेड कोच गंभीर ने कहा- मैंने ऐसा टी20 शतक अब तक नहीं देखा, और इस तरह से गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ जहां जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं।

हां, आप आईपीएल में बहुत से शतक देख सकते हैं, लेकिन यह एक क्वालिटी गेंदबाजी के खिलाफ था। यह एक युवा लड़के लिए शानदार है, और मुझे लगता है कि पहली गेंद से उसने जिस तरह उनका सामना किया, वो सबसे ज्यादा अच्छा था।

बहरहाल, अब टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड का सामना करने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

भारत बनाम इंग्लैंड, वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे, 6 फरवरी- वीसीए स्टेडियम, नागपुर

दूसरा वनडे, 9 फरवरी- बाराबती स्टेडियम, कटक

तीसरा वनडे, 12 फरवरी- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

close whatsapp