विराट-गांगुली विवाद में कूद पड़े अब गौतम गंभीर भी - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट-गांगुली विवाद में कूद पड़े अब गौतम गंभीर भी

विराट और गांगुली के बीच आपसी विवाद था- गंभीर।

Gautam Gambhir and Virat Kohli. (Photo Source: Instagram/Getty Images)
Gautam Gambhir and Virat Kohli. (Photo Source: Instagram/Getty Images)

कुछ समय से भारतीय क्रिकेट में भूचाल आया हुआ है, जिसका कारण है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच चली आ रही तनातनी। जिसके का असर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला, लेकिन दोनों की तरफ से कोई खुलकर बयान सामने नहीं आया। वहीं अब इसे लेकर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी राय रखी है और कुछ कड़े शब्द भी बोले हैं।

गौतम गंभीर ने विराट-गांगुली विवाद में टीवी चैनलों पर साधा निशाना

ऐसा पहली बार नहीं हुआ की टीम इंडिया के कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड में विवाद हुआ हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा होता आया है। जिसमें मुसीबत हर बार कप्तान पर ही आती है, कभी उस खिलाड़ी को कप्तानी गंवानी पड़ती है तो कभी टीम से बाहर होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ विराट के साथ भी हुआ है, जिसकी शुरूआत टी-20 की कप्तानी छोड़ने से हुई थी और बाद में बात नोटिस देने तक पहुंच गई थी।

*विराट और गांगुली के बीच आपसी विवाद था- गंभीर।
*गौतम गंभीर के मुताबिक दोनों को आपस में सुलझाना चाहिए था।
*विराट-गांगुली विवाद से न्यूज चैनल वालों को मिली TRP-गौतम।
*गंभीर ने कहा कि विराट कोहली टेस्ट की कप्तानी जारी रख सकते थे।

आखिरकार हुआ क्या था?

दरअसल, विराट ने टी-20 की कप्तानी अपने मन से छोड़ी थी, जिसके बाद बोर्ड की तरफ से बयान में कहा गया था कि विराट को कप्तानी छोड़ने से रोका गया था। वहीं इसके कुछ समय बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था और रोहित को ये जिम्मेदारी दी गई थी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, उन्हें टी-20 की कप्तानी छोड़ने के लिए किसी ने नहीं रोका था और वनडे की कप्तानी से हटाने की जानकारी उन्हें बैठक से 20 मिनट पहले दी गई थी। बस विराट के इसी बयान से गांगुली नाराज हो गए थे और विवाद बढ़ गया था।

close whatsapp