आईपीएल 2023 में कोहली के साथ हुए विवाद पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "धोनी और विराट के साथ..." - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023 में कोहली के साथ हुए विवाद पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “धोनी और विराट के साथ…”

गौतम गंभीर ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते की तुलना एमएस धोनी के उनके रिश्ते से की!

Virat Kohli and Gautam Gambhir (Image Source: BCCI/Twitter)
Virat Kohli and Gautam Gambhir (Image Source: BCCI/Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और विराट कोहली कई मौकों पर एक-दूसरे के आमने-सामने आए, लेकिन हालिया आईपीएल 2023 में उनके बीच जो लड़ाई हुई, उसे वर्षों तक भुला नहीं जा सकता है, लेकिन वर्तमान राजनेता ने कहा वह बिलकुल भी ऐसा नहीं सोचते हैं।

आईपीएल 2023 में विराट कोहली के साथ हुए बहुचर्चित विवाद पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि उन दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ, वो केवल मैदान तक सीमित था, और उनके बीच व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा वह जैसा रिश्ता पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ शेयर करते हैं, उनके संबंध ठीक वैसे ही कोहली के साथ है।

आईपीएल 2023 में गंभीर-कोहली के बीच हुई लड़ाई, फिर बीच में कहां से आए धोनी?

गौतम गंभीर ने न्यूज18 के हवाले से कहा: “मेरा रिश्ता एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ बिलकुल एक जैसा है। अगर हमारे बीच कोई बहस होती है, तो यह केवल मैदान तक सीमित रहती है, इसका मैदान के बाहर कोई लेना-देना नहीं होता है। मैदानी लड़ाई कभी भी व्यक्तिगत नहीं होती है। एमएस धोनी और विराट कोहली जीत के लिए उतने ही उतावले रहते हैं, जीतना मैं रहता हूं।

मेरे क्रिकेट के मैदान पर कई झगड़े हुए हैं। ऐसा नहीं है कि मैंने कभी लड़ाई नहीं की है, लेकिन मैंने हमेशा उन झगड़ों और बहस को क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित रखा है। मेरा मानना है कि बहस दो लोगों के बीच हुई है, और इसे मैदान तक ही रहना चाहिए न कि इसका मुद्दा बनाया जाना चाहिए।

मेरे अलावा बहुत सारे लोगों ने बहुत कुछ कहा है। मुझे बहुत सारे लोगों ने टीआरपी के लिए इंटरव्यू के लिए अप्रोच किया और उन्होंने मुझसे इन मुद्दों को स्पष्ट करने के लिए कहा, लेकिन मेरा कहना है कि दो लोगों के बीच जो बात हुई है, उसे स्पष्ट करने की जरूरत नहीं है।”

close whatsapp